फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Discussion on examination: Target of 76 thousand, only 12 percent registration

परीक्षा पे चर्चा : 76 हजार का लक्ष्य, मात्र 12 फीसदी पंजीकरण

Fri, 29 Dec 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Discussion on examination: Target of 76 thousand, only 12 percent registration
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों से परीक्षा पे चर्चा करेंगे। वाराणसी को 76 हजार पंजीकरण का लक्ष्य मिला है। हालांकि, विद्यालयों के दिलचस्पी नहीं दिखाने पर अभी तक मात्र 12 फीसदी ही पंजीकरण हो पाया है। 12 जनवरी तक पंजीकरण होना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने बृहस्पतिवार को सभी जिले के जिला विद्यालय निरीक्षकों को दो दिन में पंजीकरण की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा के लिए सभी बोर्ड के विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों का पंजीकरण 12 दिसंबर से हो रहा है। मगर 17 दिन बाद भी इसमें तेजी नहीं आई। बृहस्पतिवार तक 8717 पंजीकरण हुए हैं। जबकि 76 हजार होने हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय व डीआईओएस को इसकी संख्या बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से 15 जिले जुड़े हैं। क्षेत्रीय अपर सचिव विनोद राय ने बताया कि पूर्वांचल के 15 जिलों में करीब 10 लाख का लक्ष्य मिला है। पंजीकरण में वाराणसी 19वें स्थान पर है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों को फोन कर पंजीकरण करवाने को कहा गया है। इसकी निगरानी भी की जा रही है।
विज्ञापन

नहीं बढ़े पंजीकरण तो मिलेगा प्रतिकूल प्रविष्टि
माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक महेंद्र देव ने बृहस्पतिवार को गूगल मीट के जरिये प्रदेशभर के माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय अपर सचिव, संयुक्त शिक्षा निदेशक व डीआईओएस के साथ बैठक की। हर कक्षा के शिक्षकों के जरिये विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें तेजी न लाने पर डीआईओएस व क्षेत्रीय सचिव जिम्मेदार होंगे। उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। पंजीकरण में मेरठ, आगरा टॉप पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed