फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Disabled students showed enthusiasm in sports and cultural programs

Varanasi News: खेलकूद-सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांग छात्रों ने दिखाया उत्साह

Thu, 04 Dec 2025 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Disabled students showed enthusiasm in sports and cultural programs
पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के विवेकानंद सभागार में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण दिवस के अवसर पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. हरिकेश सिंह ने कहा कि विकलांगता से दिव्यांगता की यात्रा के प्रतिनिधि आप विद्यार्थी सही अर्थो में ज्ञान के माध्यम से ही सशक्त बनेंगे। विशिष्ट अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विवि के शिक्षा शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. विशाखा शुक्ला ने कहा हमें जीवन में नकारात्मक सोच कभी नहीं रखनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा। कार्यक्रम में दिव्यांग छात्रों के लिए रस्साकशी, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, एकल गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य जैसे कई आयोजन भी हुए। कार्यक्रम के प्रभारी वेद प्रकाश राय रहे। संचालन डॉ. विजय भारतीय सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. माला तिवारी, प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षिका संध्या साई कुमार, अनुराग दूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed