{"_id":"5864dc8b4f1c1b741aeed579","slug":"direka-get-huge-offer-a-very-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीरेका को पहली बार मिला इतना बड़ा ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीरेका को पहली बार मिला इतना बड़ा ऑफर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 29 Dec 2016 03:21 PM IST
विज्ञापन
रेल इंजन
- फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
वाराणसी के डीजल रेल कारखाना(डीरेका) को डीजल रेल इंजन और उसके कल पुर्जों की मांग का बड़ा ऑफर मिला है।
विज्ञापन
यह ऑफर आया है नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएमडीसी) हैदराबाद से। एनएमडीसी ने डीरेका से 11 डीजल रेल इंजनों एवं उसके कल पूर्जों को आपूर्ति करने की मांग की है।
इस बात की जानकारी देते हुए डीरेका के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पांच साल में यह पहला मौका है जब किसी गैर रेलवे से 11 रेल इंजनों का इतना बड़ा आदेश मिला है।
विज्ञापन
इससे डीरेका को 105 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। वर्ष-2017-18 में छह और 2018-19 में पांच रेल इंजनों को निर्यात किया जाएगा।
इन रेल इंजनों की आपूर्ति एनएमडीसी के नगरनार आयरन एंड स्टील प्लांट जगदलपुर छत्तीसगढ़ को की जाएगी।