सफर होगा आसान : बनारस से अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान सेवा आज से, इतना है शुरुआती किराया
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अहमदाबाद- वाराणसी के लिए सीधी उड़ान सेवा गो फर्स्ट एयरलाइंस शुक्रवार से शुरू करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी से अहमदाबाद का सफर अब आसान होगा। शुक्रवार से गो एयरवेज (गो फर्स्ट एयरलाइंस) की सीधी विमान सेवा शुरू हो रही है। यह विमान सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है।
इस रूट पर विमान संचालन की मांग काफी दिनों से थी। गो फर्स्ट एयरलाइंस अपनी विमान सेवा को शुक्रवार से संचालित करने की घोषणा की है। कंपनी के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार विमान सख्या जी- 8768 अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 01:25 बजे उड़ान भरकर 03:35 बजे वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेगा।
यहीं विमान वाराणसी एयरपोर्ट से शाम 4:05 बजे उड़ान भरकर अहमदाबाद शाम 05:55 बजे पहुंचेगा। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया की वाराणसी से अहमदाबाद के लिए 15 अप्रैल से विमान सेवा शुरू हो रही है। बुधवार को छोड़ कर प्रतिदिन संचालित होंगी।
वाराणसी से अहमदाबाद का शुरुआती किराया लगभग सात से साढ़े सात हजार है। विमान का फ्लैक्सी किराया होने के घट बढ़ सकता है। सीधी उड़ान होने से विमान यात्रियों के समय की बचत होगी।इसके पूर्व इंडिगो, स्पाइस जेट और गो एयर की विमान सेवा वाराणसी-अहमदाबाद के बीच संचालित होती थी। लेकिन कोरोना संक्रमण काल में सेवाएं बंद हो गई थी। गो एयरवेज के स्टेशन मैनेजर मलय जैन ने बताया कि इस विमान के शुरू होने से वाराणसी-अहमदाबाद के लिए यात्रियों को सहूलियत होगी।