फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Direct fight in Sanskrit university on president post

संस्कृत विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर

Sun, 11 Dec 2016 08:03 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 11 Dec 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
Direct fight in Sanskrit university on president post
sampurnanand university - फोटो : अमर उजाला

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में नाम वापसी के बाद चुनाव अधिकारी ने रविवार को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की। इसमें चार प्रमुख पदों पर (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री) पर महज 10 प्रत्याशी मैदान में रह गए जबकि इस पर 50 पर्चे दाखिल हुए थे।

विज्ञापन


नामवापसी के बाद अध्यक्ष-महामंत्री पर दो-दो प्रत्याशी होने से सीधा मुकाबला हो गया है जबकि उपाध्यक्ष-पुस्तकालय मंत्री पद पर तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।  विश्वविद्यालय में 16 दिसंबर को सुबह 9 से 2 बजे तक मतदान होना है। परीक्षा भवन में नामवापसी के बाद शाम को चुनाव अधिकारी प्रो. हेतराम कछवाह ने सूची जारी की।
विज्ञापन


बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रिया चौबे-संजय कुमार, उपाध्यक्ष में कृष्ण कुमार पांडेय-मनीष मिश्र-रंजीत तिवारी, महामंत्री पर नरेंद्र मिश्र-सुजीत पांडेय और पुस्तकालय मंत्री पद पर अब अभिषेक शुक्ला- ललित कुमार और रामप्रकाश उपाध्याय मैदान में हैं। इसके अलावा संकाय प्रतिनिधि पर छह प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने वालों में सात-आठ ऐसे प्रत्याशी थे जो सभी पदों पर पर्चा भरे थे। इसके बाद से नाम वापसी को लेकर गुणा गणित चल रहा था और अब चार प्रमुख पदों पर केवल 10 प्रत्याशी ही रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed