{"_id":"614e2ca38ebc3efd5c0f1ec3","slug":"direct-contest-for-the-post-of-president-secretary-in-ima-elections-varanasi-news-vns613540010","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए चुनाव में अध्यक्ष, सचिव पद पर सीधा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए चुनाव में अध्यक्ष, सचिव पद पर सीधा मुकाबला
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) वाराणसी शाखा में नई कार्यकारिणी के लिए 26 सितंबर को चुनाव होगा। इस बार अध्यक्ष, सचिव पद पर कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा। इसमें एक-एक पद पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह 9 बजे से शाम छह बजे तक मतदान के बाद सोमवार को मतगणना होगी। उसी दिन चुनाव अधिकारी विजयी पदाधिकारियों की घोषणा करेंगे।
चुनाव में केवल एक दिन बचा है। ऐसे में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आईएमए सभागार में ही तीन अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं, जहां 1880 सदस्य (चिकित्सक) मतदान करेंगे। चुनाव अधिकारी डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि अध्यक्ष और सचिव के एक-एक पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि संयुक्त सचिव के दो पद के लिए चार, सामाजिक सचिव और जनसंपर्क सचिव के एक-एक पद के लिए भी दो-दो प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। इसके अलावा कार्यकारिणी, प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए भी प्रत्याशियों का चुनाव होना है।
इन बातों को भी जानना जरूरी
गाड़ी की पार्किंग की व्यवस्था सड़क पर और आईएमए में नहीं होगी। सभी गाड़ियां हथुआ मार्केट परिसर में खड़ी रहेंगी।
आईएमए परिसर में किसी भी प्रत्याशी और उसके समर्थक द्वारा चुनाव प्रचार नहीं किया जाएगा।
सदस्यों के आने के बाद नाम के प्रथम अक्षर के बूथ पर जाकर अपनी पर्ची लेंगे आधार कार्ड दिखाएंगे।
चुनाव के बहिष्कार पर अड़े हैं पूर्व पदाधिकारी
चुनाव को लेकर पूर्व पदाधिकारियों द्वारा आपत्ति जताई जा रही है। वह चुनाव बहिष्कार पर अड़े हैं। एक बयान में पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीके तिवारी ने कहा कि चुनाव अधिकारी की नियुक्ति को अंसवैधानिक बताते हुए बहिष्कार का निर्णय लिया गया था, वो आज भी जारी है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. भानु शंकर पांडेय ने कहा कि इस असंवैधानिक चुनाव का बहिष्कार बहुत जरूरी है। डॉ. आलोक भारद्वाज ने कहा कि चुनाव अधिकारी को लेकर विरोध जारी रहेगा। साथ ही डॉ. एसपी सिंह, डा. अरुण त्रिपाठी, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सीकेपी सिन्हा ने भी विरोध को जारी रखने का निर्णय लिया है।