{"_id":"5a798aeb4f1c1b8e238b6faf","slug":"dinesh-sharma-said-cctv-camera-broke-the-business-of-education-mafia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP बोर्ड : सरकार की इस पहल ने नकल माफियाओं की मंशा पर फेरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP बोर्ड : सरकार की इस पहल ने नकल माफियाओं की मंशा पर फेरा पानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। उत्तर प्रदेश में नकल माफियाओं का बोलबाला रहता है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। तब से सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं के खिलाफ नकेल कसने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी थी।
मंगलवार को भी नकलविहीन परीक्षाएं कराने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार काफी चौकस नजर आई। परीक्षा के पहले दिन ही जौनपुर में डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने खुद कुछ परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में बोर्ड परीक्षा हो रही है।
दिनेश शर्मा ने कहा कि नकल की परम्परा तोड़ने में सीसीटीवी कैमरा कामयाब हुआ है। कैमरे ने शिक्षा माफियाओं की मंशा पर पानी फेर दिया। जिससे परीक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने जिले के सिकरारा मछली शहर इलाके के करीब 7 परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान अचानक डिप्टी सीएम के पहुंचने से प्रशासनिक महकमे से लेकर परीक्षा केन्द्रों तक अफरा तफरी मच गई।

मीडियाकमिर्यों को बाहर ही रोक दिया
बोर्ड परीक्षा के दौरान तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा पर सरकार की नजर है। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। गोपनीयता भंग करने वाले और लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को जौनपुर के जीजीआईसी में बनाए गए उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। इस मौके पर डीआईओएस उमेश शुक्ल के साथ उन्होंने संकलन केंद्र की व्यवस्था भी देखी। कापियों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्रों से पहुंचे कापियों के बंडल के सील की भी जांच की। इस दौरान वहां तैनात नियंत्रक और डीआईओएस को निर्देश दिया कि उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।