{"_id":"645d00fb7b89023c120f5c68","slug":"dinesh-lal-yadav-nirhua-worship-in-kashi-vishwanath-dham-with-actress-amrapali-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री आम्रपाली भी रहीं मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री आम्रपाली भी रहीं मौजूद
Thu, 11 May 2023 08:21 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 11 May 2023 08:21 PM IST
सार
आजमगढ़ के सांसद व भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। वह अभिनेत्री आम्रपाली के साथ बाबा दरबार पहुंचे। मंदिर के अर्चकों ने विधि-विधान से षोडशोपचार विधि से पूजन कराया।
विज्ञापन
काशी विश्वनाध धाम में निरहुआ और आम्रपाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के सांसद व भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। वह अभिनेत्री आम्रपाली के साथ बाबा दरबार पहुंचे। मंदिर के अर्चकों ने विधि-विधान से षोडशोपचार विधि से पूजन कराया। पूजन के बाद गर्भगृह से बाहर निकलकर उन्होंने स्वर्ण शिखर को प्रणाम किया।
विज्ञापन
इसके पूर्व बुधवार की रात सांसद दिनेश लाल यादव ने कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि अगली बार कैथी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूजा अर्चना करूंगा। मार्कंडेय महादेव मंदिर पर्यटन व भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अच्छा स्थान है। यहां गंगा गोमती का पावन संगम लोगों के आस्था का केंद्र है। इस दौरान प्रधान संघ चोलापुर के अध्यक्ष रामसूरत यादव, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन