{"_id":"5d8a79fc8ebc3e014c4b5db7","slug":"dindyal-varanasi-news-vns4856832151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर नहीं लग पाई प. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर नहीं लग पाई प. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भी पड़ाव स्थित गन्ना संस्थान परिसर में प्रतिमा की स्थापना नहीं हो पाई। केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय के संसदीय क्षेत्र में स्थापित होने वाली 63 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण 25 सितंबर को उनकी जयंती पर किए जाने की तैयारी थी। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ने जयंती पर भव्य आयोजन में लोकार्पण की घोषणा भी की थी। मगर, उनका यह वादा दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अधूरा ही रह गया।
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पंचधातु की 63 फीट ऊंची प्रतिमा को जयपुर से तैयार कराकर मंगाया है। मगर, बरसात और अन्य कारणों से प्रतिमा को स्थापित नहीं किया जा सका है। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने परिसर का निरीक्षण किया था और 25 सितंबर को प्रधानमंत्री या गृह मंत्री के हाथों प्रतिमा के लोकार्पण का वादा किया था। 2018 में वीडीए को गन्ना संस्थान की जमीन पर एक संग्रहालय विकसित करने के साथ डीडीयू स्मारक के डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसमें ऑडिटोरियम, संग्रहालय, प्रदर्शनी और एक प्रतिमा को शामिल किया था। सरकार ने इस परियोजना के लिए 78 करोड़ रुपये मंजूर किए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फुट ऊंची पंचधातु की प्रतिमा के लिए 6.50 करोड़ रुपये भी इसमें शामिल थे। केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए अपने हिस्से का 39 करोड़ रुपए जारी कर दिया है। राज्य सरकार जमीन पर काम शुरू होने के साथ अपने हिस्से की धनराशि जारी करेगी।
बारिश के चलते प्रतिमा की स्थापना में देरी हुई है। यह काम चल रहा है और जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
राहुल पांडेय, उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण