फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dimple Yadav visited the Vishwanath and Sankat Mochan temples and enjoyed Banarasi paan

Varanasi News: विश्वनाथ मंदिर-संकटमोचन मंदिर में डिंपल यादव ने किए दर्शन, खाया बनारसी पान

Wed, 01 Jul 2026 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Dimple Yadav visited the Vishwanath and Sankat Mochan temples and enjoyed Banarasi paan
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी - फोटो : Archive
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव ने मंगलवार को बच्चों के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती में शामिल हुईं। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा से अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के उनके संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही प्रदेश एवं देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की कामना भी की। मंगला आरती के दिव्य और आध्यात्मिक वातावरण में उन्होंने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

इसके बाद वह संकट मोचन मंदिर गईं। संकटमोचन मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। काशी भ्रमण के दौरान उन्होंने गोदौलिया पर गुलकंद का मीठा पान खाया। कचौड़ी गली में बच्चों के साथ उन्होंने हींग की कचौड़ी का स्वाद लिया। इसके अलावा पक्के महाल की जलेबी सहित अन्य मिठाइयों का स्वाद चखा। चौक पर ही एक साड़ी की दुकान से उन्होंने बनारसी साड़ियां खरीदीं। सड़क से ही दालमंडी प्रोजेक्ट को देखा। यहां के कारोबारियों और दुकानदारों के बारे में जानकारी ली। बाबा की मंगला आरती में सांसद डिंपल यादव के साथ बेटे अर्जुन, बेटी टीना और अदिति यादव के अलावा मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज, सपा नेता तनुज पांडेय, नितेश सिंह साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed