फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   diksha mahila kalyan shodh sansthan paid homage to Ahilya Bai BJP leader said Lokmata is our ideal

Varanasi: दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान ने अहिल्या बाई को किया नमन, BJP नेता बोलीं- हमारी आदर्श हैं लोकमाता

Sun, 06 Jul 2025 09:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 09:23 PM IST
सार

वाराणसी में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवियों और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दाैरान बच्चों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति से सभी को मुग्ध कर दिया। योगा, कथक और फोल्क डांस की प्रस्तुति दी गई।

विज्ञापन
diksha mahila kalyan shodh sansthan paid homage to Ahilya Bai BJP leader said Lokmata is our ideal
कार्यक्रम को संबोधित करतीं मीना चाैबे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान के तत्वावधान में रविवार को तेलियाबाग स्थित संरचना बिल्डिंग में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय लोकमाता अहिल्याः प्रेरणास्रोत और महिला सशक्तीकरण की अग्रदूत रहा।

विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे, व्यापारी दिनेश गर्ग, चेतगंज थाना प्रभारी दीलिप मिश्रा, विश्व हिन्दू महासंघ की प्रदेश मंत्री अमृता श्रीवास्तव सहित संस्था की अध्यक्ष संतोष शुक्ला, सचिव आशुतोष ओझा, कोषाध्यक्ष दीपू शुक्ला, अजय वर्मा ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरुषि गुप्ता ने योगा, आद्या अग्रवाल ने कथक, आरुही गुप्ता, लावण्या और लक्षिता शर्मा ने फोल्क डांस की प्रस्तुति दी।

मुख्य अतिथि मीना चौबे ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसी कई वीरांगनाएं हुईं, जिन्होंने अपने अद्वितीय शासन और दूरदर्शिता से इतिहास के पन्नों व कहानियों में अमिट छाप छोड़ी। इन्हीं में से एक हैं मालवा की रानी अहिल्या बाई होल्कर। उन्हें आज भी एक आदर्श प्रशासिका, न्यायप्रिय शासिका और धर्मपरायण महिला के रूप में याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने कहा कि हर साल 31 मई को महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई जाती है। मेरा मानना है कि हर दिन लोकमाता का ही है। संस्था के साथ जुड़कर महिलाएं और बच्चियां शिक्षित हो रही हैं, इससे हमारा संकल्प भी पूरा हो रहा है।

diksha mahila kalyan shodh sansthan paid homage to Ahilya Bai BJP leader said Lokmata is our ideal
कार्यक्रम के दाैरान नन्हीं कलाकार की प्रस्तुति ने मोहा। - फोटो : अमर उजाला

इनको मिला सम्मान
रागिनी तिवारी, रेनू सिंह, अर्चना राय, निलंजना चक्रवर्ती, साहिली, प्रशस्ती पांडेय, आकांक्षा सिंह, उषा राय, नीतू देव वर्मा, वीभा सिंह, दीक्षा श्रीवास्तव, अमृता श्रीवास्तव, अर्चना सेठ, कुसुम सिंह पटेल, मनीष मल्होत्रा, राधा सिंह, एडवोकेट निधि श्रीवास्वत, एडवोकेट जयश्री पाठक, एडवोकट पुष्पा चौबे, एडवोकेट मीरा यादव, अरुण मिश्रा, सौरभ केजरीवाल, सोनू ओझा, श्वेता श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, डॉ. नवीन दूबे जी, एंद्रीय हॉस्पिटल आदि। 

कार्यक्रम का संचालन समीक्षा सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष ओझा ने किया। इस दौरान संस्था की सोनी चौहान, शोभा देवी, कंचन कन्नौजिया, सगुप्ता परवीन, आदि लोग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed