वाराणसी: गणेश पूजन के साथ शुरू हुई डिजिटल रामलीला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश पूजन के साथ डिजिटल रामलीला की शुरूआत काशी में हो गई। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने डिजिटल रामायण का लोकार्पण बुधवार को किया। कोरोना संक्रमण के दौरान घाट वाक की ओर से डिजिटल रामलीला का रोजाना प्रसारण किया जाएगा।
बुधवार को राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने रामलीला के मुखौटे और घर घर रामलीला पुस्तक का लोकार्पण किया। रविंद्र जायसवाल ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने भगवान श्री संकटमोचन जी की प्रार्थना में लिखा है कि यत्र तत्र रघुनाथ कीर्तन तत्र कृत मस्तकान्जलि। वाष्प वारि परिपूर्ण लोचनं मारूतिं नमत राक्षसान्तक। अर्थात् जहां किसी भी स्थान पर प्रभु राम का यश गायन होता है, वहीं हनुमान जी अपने मस्तक को अंजलि बनाकर सर झुकाए राम कथा श्रवण करते हैं।
प्रभु राम के नाम गान को सुनकर उनकी आंखों में श्रद्धा के अश्रु भर जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रो. बीएन मिश्रा का यह प्रयास सराहनीय है। पहले लीला मोहल्ले मोहल्ले में होती थी लेकिन अब घर घर होगी। इस प्रयास से कठपुतली के प्रचार प्रसार में भी बल मिलेगा।
प्रो. बीएन मिश्रा ने बताया कि रोजाना 2 मिनट 18 सेकेंड का रामलीला का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा। हम लोग रामलीला की भरपाई तो नहीं कर सकते लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से भगवान को मानसिक रूप से स्मरण किया जा सकेगा। वीडियो हर रोज 5 बजे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ भट्टाचार्या भी मौजूद रहे।