{"_id":"678c0648b4e46fe77f0ff5ca","slug":"digging-in-the-city-camera-wires-are-being-cut-jam-is-being-created-varanasi-news-c-20-vns1021-859796-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में खोदाई : कैमरे के कट रहे तार, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में खोदाई : कैमरे के कट रहे तार, लग रहा जाम
विज्ञापन
खोदाई की वजह से सिटी कमांड सेंटर की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। नगर निगम कहीं न कहीं शहर में खोदाई करा दे रहा है। इससे जाम की समस्या बढ़ रही है साथ ही सिही कमांड सेंटर के लिए भी परेशानी खड़ी हो जा रही है। नगर निगम द्वारा सड़क की खोदाई की जाती है तो कैमरे के तार का ध्यान नहीं दिया जाता है और वह कट जा रहे हैं। इससे कैमरे का संपर्क कमांड सेंटर से टूट जा रहा है। सिटी कमांड सेंटर के अधिकारियों का कहना है कि एक बार कैमरे का तार कट जाने के बाद दोबारा जोड़ने पर उतना साफ नहीं दिखाई देता है।
नगर निगम ने पिछले तीन महीने में सिगरा, चांदपुर, मंडुवाडीह, रविंद्रपुरी, आकाशवाणी, रविदास गेट, लंका, कचहरी सहित कई चौराहे पर खोदाई की है। इसके चलते कई चौराहे पर जाम की भी समस्या खड़ी हो रही है और कमांड सेंटर इन पर सही से नजर नहीं रखा पा रहा है। नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शहर के 25 हजार से अधिक कैमरों को काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है। जहां से अधिकारी बैठकर शहर पर 24 घंटे नजर रखते है। सिटी कमांड सेंटर फेस-1 के इंचार्ज दुर्गेश सरोज ने बताया कि खोदाई हम लोगों के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर रहा है।