{"_id":"6937376170119bc10b05c4c2","slug":"digging-at-the-district-hospital-causes-daily-problems-for-patients-in-commuting-varanasi-news-c-20-vns1056-1214132-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जिला अस्पताल में खोदाई से रोज मरीजों को आने-जाने में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जिला अस्पताल में खोदाई से रोज मरीजों को आने-जाने में परेशानी
विज्ञापन
पांडेयपुर के दीनदयाल चिकित्सालय परिसर स्थित 50 बेड वाले महिला अस्पताल (एमसीएच विंग) में इन दिनों मरीजों और तीमारदारों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में फायर सेफ्टी सिस्टम के लिए करीब डेढ़ लाख लीटर क्षमता वाला टैंक बनाने के लिए दाई कराई जा रही है। इसी कारण अस्पताल परिसर में रास्ता संकरा हो गया है और रोजाना आने-जाने वाली महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
भोजूबीर निवासी हसीना खातून सोमवार को ओपीडी का पर्चा लेकर जांच कराने जा रही थीं। इस दौरान खड्डे में गिरते गिरते बचीं। पांडेयपुर निवासी बुजुर्ग महिला प्रभावती देवी महिला विंग में दिखाने जा रही थीं, लेकिन रास्ते की हालत देख लौट गईं। इस समस्या से प्रतिदिन 200 मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस राम ने बताया कि अस्पताल में सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने के लिए टैंक निर्माण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मरीजों की असुविधा को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।