फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dial 112 is arriving half an hour after being informed justice is not being served 9 women have filed complain

UP: सूचना देने के आधे घंटे बाद पहुंच रही डायल 112, न्याय भी नहीं मिल रहा; 9 महिलाओं ने की शिकायत

Thu, 18 Dec 2025 06:22 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 06:22 AM IST
सार

Varanasi News: महिलाओं ने अपनी शिकायतों को कहते हुए कार्रवाई की मांग की। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित किया। 

विज्ञापन
Dial 112 is arriving half an hour after being informed justice is not being served 9 women have filed complain
शिकायत सुनतीं उप्र राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

उप्र राज्य महिला आयोग लखनऊ की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में जनसुनवाई की। उन्होंने कुल 9 महिलाओं की समस्या सुनीं। दो मामले पुलिस की लापरवाही और दो मामले पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन आए। 5 अन्य महिलाओं ने पीड़ा सुनाई। पीड़िताओं ने शिकायत कर कहा कि डायल 112 पर जब मदद के लिए गुहार लगाई जाती है तो पुलिस आधे घंटे बाद पहुंचती है। सदस्य ने नाराजगी जताई और सुधार करने को कहा।

विज्ञापन


गीता विश्वकर्मा ने समस्या सुनने के बाद टिप्पणी करते हुए कहा कि पारिवारिक विवाद के मामूली प्रकरण को मौके पर ही निस्तारित करें। शिकायतकर्ताओं को कहा कि वकीलों के चक्कर में न पड़े। किसी जानकार की सलाह लें। फीस लेने वाले वकीलों से परेशान होने वाले शिकायतकर्ताओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मुफ्त अधिवक्ता उपलब्ध कराने को कहा है। 

विज्ञापन

सुनीं शिकायतें

महिला से अश्लील हरकत पर अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध को कार्रवाई करने को कहा। संपत्ति विवाद से संबंधित वाद निस्तारण के लिए उपजिलाधिकारी पिंडरा को निर्देश दिए। पति को आजीवन कारावास और बेटी को परेशान करने के आजमगढ़ के मामले में कार्रवाई को कहा। आजीवन कारावास के मामले में पीड़िता के बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाने को कहा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि दो बच्चों को बाल सेवा योजना का लाभ मिल रहा है। बहुत से विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने और शिकायतकर्ताओं की कमी पर सूचना विभाग के कर्मी को फटकार लगाई। साइबर अपराध और बचाव के लिए जागरूक किया गया। इअपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राजन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी वरुणा पार जोन, संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह, रशीदा बेगम जिला प्रोबेशन कार्यालय, सेंटर मैनेजर चोलापुर पूजा सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed