फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhol di thap te apno da love, happy tuhanu lohri da festival

ढोल दी थाप ते अपनों दा प्यार, मुबारक होवे तुहानू लोहड़ी दा त्योहार

Fri, 14 Jan 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Dhol di thap te apno da love, happy tuhanu lohri da festival
मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास, मक्की दी रोटी ते सरसों दा साग, ढोल दी थाप ते अपनों दा प्यार, मुबारक होवे तुहानू लोहड़ी दा त्योहार.....। ढोल की थाप पर भंगड़ा और गिद्दे के धमाल के बीच सर्द रात में सिख समुदाय के लोगों ने घर के बगीचे, छत, बालकनी व सोसाइटी के हॉल में लोहड़ूी मनाई। पिछले एक साल में घर आई नई खुशियों के साथ लोगों ने धूमधाम से पर्व मनाया और अपनों संग पार्टी की। मूंगफली, मक्के के लावे, रेवड़ी, गजक, तिल और मिठाइयां लोहड़ी की आग में डाले। देर शाम शुरू हुआ जश्न रात तक चलता रहा। गुरुद्वारों में भी लोगों ने खुशियां बांटी। कई घरों में नई बहू का स्वागत किया गया तो कहीं नन्हे मेहमान से तिल छुड़वाई गई। कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से ज्यादातर घरों में लोगों ने परिवार के साथ ही लोहड़ी मनाई।
विज्ञापन

जमकर पर मचा धमाल
इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया की ओर से इंडस्ट्रियल एस्टेट चांदपुर में लोहड़ी का जश्न मनाया गया। पंजाबी परिधानों में सजी संवरी महिलाओं ने सानू दे दे लोहड़ी.... तेरी जीवे जोड़ी जैसे गीतों पर धमाल मचाया। जश्न में शामिल लोगों ने पंजाबी गीतों पर डांस किया। इस अवसर पर राजेश भाटिया, अनुराधा भाटिया, अभिमन्यु, नीरज पारीख, प्रियंका और एकता मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्टी से यादगार बनी लोहड़ी
मुगलसराय निवासी जसप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी सुप्रीत कौर की पहली लोहड़ी को यादगार बनाने के लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें परिवार के साथ कुछ खास दोस्त शामिल हुए। वहीं, पहली लोहड़ी पर पति जसप्रीत से रिंग पाकर सुप्रीत काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ यादगार बन गयी लोहड़ी
सिगरा निवासी सिद्धार्थ व सलोनी गुलाटी की यह पहली लोहड़ी थी। दोनों ने परिवार के साथ बोन फायर पार्टी की। सभी ने डांस मस्ती के साथ डिनर में पंजाबी व्यंजनों का स्वाद चखा।
मिले ढेर सारे उपहार
रथयात्रा स्थित भगवानदास कॉलोनी निवासी वत्सल व पलक ने परिवार के साथ पहली लोहड़ी मनाई। दोनों के लिए परिवार की ओर से पार्टी का आयोजन किया गया था। पलक बताती हैं कि लोहड़ी पर सास की तरफ से उपहार में सूट मिला था। जिसे पहनकर पार्टी में शामिल हुई।

इनसेट
खास हैं लकड़ी, गोहा और रेवड़ी
मंडुवाडीह निवासी सोना कपूर बताती हैं कि लोहड़ी में ल का अर्थ लकड़ी, ओह का मतलब गोहा यानी उपला और ड़ी का अर्थ रेवड़ी होता है। इसी कारण लकड़ी, उपले से आग जलाकर उसमें रेवड़ी, मूंगफली डालकर पहले पूजा की जाती है। रेवड़ी मूंगफली और मक्के के भुने दाने सम्मान के तौर पर अग्नि को भेंट किए जाते हैं और फिर प्रसाद के रूप में बांटे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed