फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhin held expectations of music .. ... .... Dinna

संगीत की उम्मीदों को धा.. धिन्न... धिन्ना....

Thu, 05 May 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 05 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Dhin held expectations of music .. ... .... Dinna
वाद्ययंत्र
यूनेस्को के क्रिएटिव सिटी नेटवर्क में ‘संगीत के शहर’ के रूप में दर्ज हुए बनारस घराने के संगीत को नए पंख लगेंगे। दुनिया के लोग बनारस घराने के सुर-ताल आसानी से सीख सकेंगे। इसके लिए घाटों से लेकर गलियों तक संगीत के छोटे-छोटे गुरुकुल खोलने की योजना है। इसके लिए संगीत नाटक अकादमी ने संस्कृति विभाग को सुझाव दिया है। काशी में संगीत ग्राम खोलने की योजना को केंद्रीय पर्यटन विभाग की हरी झंडी मिलने के संकेत मिले हैं। जमीन की तलाश पूरी होते ही सा रे ग म... के स्वरों पर अलाप शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन



 काशी में उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर कभी जीने की राह दिखाने वाले संत कबीर-तुलसी का भक्ति संगीत निकला प्रस्फुटित हुआ था, वहां अब सुर, लय, ताल की अंगड़ाई दुनिया के लिए दीवानगी का हिस्सा बन गई है।  उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की शहनाई के सुरों की बेजोड़ दमकशी हो या फिर पं. रविशंकर के सितार के तारों की मखमली चैनदारी। कथक क्वीन सितारा देवी की थिरकन हो या फिर तबला सम्राट पं. अनोखेलाल के ना धिं धिं ना...के ताल। बनारस में मशहूर हुए भारतीय शास्त्रीय संगीत के ऐसे फन को आगे बढ़ाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन



संगीत नाटक अकादमी की सदस्य सचिव उषा आरके ने सुझाव दिया है कि बनारस घराने के संगीत को दुनिया भर के संगीत प्रेमियों से परिचित कराने के लिए छोटे-छोटे गुरुकुल खोले जाएं। घाटों, गलियों में ऐसे संगीत विद्यालय स्थापित हों, जहां विश्व भर से आने वाले पर्यटक संगीत की शिक्षा ले सकें। इस दिशा में काम करने वाली ठुमरी गायिका पद्मश्री सोमा घोष ने संगीत ग्राम की स्थापना के लिए योजना केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय को भेजी है। संगीत ग्राम का मॉडल भी तैयार हो गया है। जमीन की तलाश पूरी होते ही इसे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed