{"_id":"5b9a4fcb867a557ed049155e","slug":"dharmantaran-case-sho-linehajir-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः धर्मांतरण मामले में थानेदार लाइनहाजिर, महिलाओं का बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः धर्मांतरण मामले में थानेदार लाइनहाजिर, महिलाओं का बयान दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सुर्खियों में है। अब इस मामले में कार्रवाई भी तेज हो गई है। एसपी ने जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में थानेदार को लाइनहाजिर कर दिया है।
इससे पहले जौनपुर एसीजेएम पंचम ने चंगाई प्रार्थना सभा के संचालक और पादरियों सहित 271 लोगों पर धोखाधड़ी, धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश चंदवक थाने की पुलिस को दिया था।
चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव में स्थापित चर्च पर प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों का धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने चंदवक के थानेदार शशिचंद चौधरी को लाइनहाजिर कर दिया। मामले की विवेचना केराकत कोतवाली के इंस्पेक्टर शशिभूषण राय को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बुधवार को भूलनडीह गांव पहुंचे और चर्च पर मौजूद महिलाओं का बयान दर्ज किया। भूलनडीह गांव में स्थापित चर्च पर सप्ताह में दो दिन रविवार और मंगलवार को प्रार्थना सभा होती है। आरोप है कि प्रार्थना सभा में शामिल लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चर्च के पादरी दुर्गा यादव जितेंद्र राम व किरत राम सहित 271 पर मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी विवेचना केराकत के कोतवाल शशि भूषण राय को सौंप दी गई है। विवेचक ने बुधवार को भूलनडीह गांव में स्थित चर्च पर पहुंच कर यहां मौजूद महिला प्रेमिका सिंह, पूजा यादव, पोल्हवान यादव से भी पूछताछ की।