फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhanteras today, market is ready, there will be rain of money

Varanasi News: धनतेरस आज, बाजार सजकर तैयार, होगी धनवर्षा

Fri, 10 Nov 2023 02:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, market is ready, there will be rain of money
वाराणसी। धन की देवी मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए बाजार सजकर तैयार है। आज बाजार पर जमकर धनवर्षा होगी। बाजार में कई नए उत्पाद आए हैं जो ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। दुकानों पर नए डिजाइन और क्वालिटी के डिजाइनर बर्तनों की पूरी शृंखला है। शहर में जगह-जगह अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं। सोने, चांदी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, रियल स्टेट, मिठाई और कपड़े के साथ ही अन्य सेक्टर के बाजार तैयार हैं। कारोबारियों को करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है। धनतेरस के लिए पहले से वाहनों के साथ ही ज्वेलरी की बुकिंग हो चुकी है। धनरेरस पर बर्तन खरीदने की मान्यता है। दुकानदारों ने बताया कि लोग घरों में प्रयोग होने वाले जरूरत के सामान खरीदते हैं। ज्यादातर लोग डिनर सेट और कटोरी, ग्लास की खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन

लाइटवेट ज्वेलरी ग्राहकों की पहली पसंद
लोग ज्वेलरी भी खरीद रहे हैं। कोई पहले से ऑर्डर देकर अपनी मनपसंद ज्वेलरी बनवा चुका है, कोई लाइट वेट ज्वेलरी खरीद रहा है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि लोग हल्की ज्वेलरी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सोने के साथ ही हीरे की ज्वेलरी भी ग्राहकों को पसंद आ रही है।
विज्ञापन

डिजाइनर दीपों से सजेंगे घर द्वार
बाजार में कैंडल होल्डर, डिजाइनर दीये, रंग-बिरंगे पेपर लालटेन, टी लाइट्स, हैंगिंग वॉल और झालरों की बाजारों में खूब खरीदारी हो रही है। डिजाइनर दीये के साथ ही रंग-बिरंगी लाइटें ग्राहकों को खूब भा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed