फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhanteras 2023: The most auspicious time for shopping on Dhanteras is 1.29 hours, donate a lamp to Yama

Dhanteras 2023: धनतेरस पर खरीदारी के लिए 1.29 घंटे का है सबसे शुभ मुहूर्त, करें यम को दीपदान; दूर होंगे क्लेश

Fri, 10 Nov 2023 08:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 10 Nov 2023 08:13 AM IST
सार

आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि धनतेरस पूजन का मुहूर्त कुंभ लग्न में दोपहर 1.16 बजे से 2:47 बजे, वृष लग्न में शाम 5:52 बजे से 7:48 बजे से, सिंह लग्न में रात्रि 12:20 से 2:34 बजे तक है। वृश्चिक लग्न में पूजन का मुहूर्त 11 नवंबर को सुबह 7:02 बजे से 9:19 बजे तक है।

विज्ञापन
Dhanteras 2023: The most auspicious time for shopping on Dhanteras is 1.29 hours, donate a lamp to Yama
धनतेरस पूजन का शुभ समय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर पूजन और खरीदारी के लिए शुभ संयोग बन रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर से लेकर शनिवार की सुबह तक श्रद्धालु धनतेरस का पूजन और खरीदारी कर सकते हैं। द्वादश राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी सुख और सौभाग्यदायक होगी। इसके साथ ही शाम को यम को दीपदान किया जाएगा। 

विज्ञापन

आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि धनतेरस पूजन का मुहूर्त कुंभ लग्न में दोपहर 1.16 बजे से 2:47 बजे, वृष लग्न में शाम 5:52 बजे से 7:48 बजे से, सिंह लग्न में रात्रि 12:20 से 2:34 बजे तक है। वृश्चिक लग्न में पूजन का मुहूर्त 11 नवंबर को सुबह 7:02 बजे से 9:19 बजे तक है। वहीं खरीदारी का सबसे बढ़िया मुहूर्त दिन में 2.46 से लेकर 4.15 बजे तक है। इसमें मीन लग्न है और मीन का स्वामी गुरु स्व राशि है। जिस कारण जीवन में उन्नति होगी।

विज्ञापन

दीपदान से मन होगा स्थिर, दूर होंगे क्लेश

धनत्रयोदशी के दिन यम को दीपदान प्रदोषकाल में करना चाहिए। प्रदोषकाल का समय शाम 4.35 से 5.58 बजे तक है। इस समय मेष लग्न में दीपदान से मन स्थिर और क्लेश दूर होंगे। दीपदान करने से व्यय का समाधान होता है और आय में बढ़ोतरी होगी। यम को दीपदान के लिए आटे का एक बड़ा दीपक तैयार करें। स्वच्छ रूई लेकर दो लंबी बत्तियां बना लें। उन्हें दीपक में एक दूसरे पर इस प्रकार रखें कि दीपक के बाहर बत्तियों के चार मुंह दिखाई दें। कार्तिक मास में कृष्णपक्ष की त्रयोदशी के दिन शाम को घर के बाहर यमदेव के लिए दीप रखने से अकाल मृत्यु का निवारण होता है। पूरे वर्ष में एकमात्र यही वह दिन है जब मृत्यु के देवता यमराज की पूजा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhanteras 2023: The most auspicious time for shopping on Dhanteras is 1.29 hours, donate a lamp to Yama
धनतेरस के लिए बाजार गुलजार - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर राशिवार करें खरीदारी

मेष: सोने-चांदी के आभूषण, प्रॉपर्टी में निवेश शुभ रहेगा।

वृषभ: चांदी या हीरे का आभूषण ले सकते हैं। वाहन खरीदना बहुत ही शुभ।

मिथुन: सोने-चांदी की वस्तु अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीदारी करें।

कर्क: चांदी के गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश लाभप्रद।

सिंह: सोना या चांदी की वस्तुओं की खरीदारी शुभ होगी।

कन्या: इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने-चांदी की वस्तुओं की खरीदारी से लाभ।

तुला: चांदी के आभूषण या शेयर बाजार में निवेश से फायदा मिल सकता है।

वृश्चिक: प्रॉपर्टी में निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सोने-चांदी भी फलदायी।

धनु: सोने के आभूषण खरीदने से फायदा हो सकता है। जमीन खरीदना भी शुभ।

मकर: चांदी के आभूषण अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदना चाहिए।

कुंभ: चांदी के आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश भी लाभदायक।

मीन: सोने या चांदी के आभूषण इस धनतेरस पर खरीदने चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed