फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhananjay Singh will be cross-examined again. It is a case of murderous attack, case was filed in Cantt police

धनंजय सिंह से फिर होगी जिरह: जानलेवा हमले का है मामला, 'धनंजय सिंह को मारो..' कहते हुए गाड़ी से उतरे थे हमलावर

Fri, 29 Sep 2023 12:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 29 Sep 2023 12:40 PM IST
सार

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के अनुसार, वह अपने साथियों के साथ चार अक्तूबर 2002 को वाराणसी से जौनपुर जा रहे थे। शाम छह बजे नदेसर स्थित टकसाल सिनेमाहाॅल के पास पहुंचे, तभी वहां चारपहिया वाहन में सवार अयोध्या के राजेपुर, महराजगंज निवासी अभय सिंह अपने 4-5 साथियों के साथ स्वचालित असलहे लेकर उतरे।

विज्ञापन
Dhananjay Singh will be cross-examined again. It is a case of murderous attack, case was filed in Cantt police
धनंजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इक्कीस वर्ष पहले नदेसर क्षेत्र में पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फिर जिरह होगी। यह आदेश विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत ने दिया है। अब मामले की सुनवाई छह अक्तूबर को होगी। इस प्रकरण में अयोध्या जिले की एक सीट से सपा विधायक अभय सिंह भी आरोपी हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ मंदिर से अनोखी पहल: वाराणसी से तैयार होगा कश्मीर से केरल तक एक पंचांग, पढ़ें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन

अधिवक्ता अनुज यादव, वरुण प्रताप सिंह प्रिंस और बृजपाल सिंह यादव के जरिये आरोपी संदीप सिंह उर्फ पप्पू ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके माध्यम से कहा कि घटना में आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। इसका ट्रायल न्यायालय में चल रहा है। मुकदमे में साक्ष्य की कार्रवाई होनी है। अदालत में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-311 के तहत प्रार्थना पत्र दिया गय। कहा गया कि जिस समय गोली चलने की बात कही जा रही, उस समय वह अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के चलते अस्पताल में भर्ती था। विवेचक ने अस्पताल आकर उसका बयान लिया था। इस मामले में धनंजय सिंह से जिरह किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के अनुसार, वह अपने साथियों के साथ चार अक्तूबर 2002 को वाराणसी से जौनपुर जा रहे थे। शाम छह बजे नदेसर स्थित टकसाल सिनेमाहाॅल के पास पहुंचे, तभी वहां चारपहिया वाहन में सवार अयोध्या के राजेपुर, महराजगंज निवासी अभय सिंह अपने 4-5 साथियों के साथ स्वचालित असलहे लेकर उतरे। अभय सिंह ने ललकारते हुए कहा कि धनंजय सिंह को मारो। जान से मरने की नियत से गोली चलाने लगे। इसमें धनंजय सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, संतोष सिंह, गनर बासुदेव पांडेय व ड्राइवर दिनेश गुप्ता घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed