फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhakad Film Kangana Ranaut in varanasi Kashi Vishwanath Dham Gyanvapi case said Mahadev does not need a structure

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम पहुंचीं कंगना रनौत, ज्ञानवापी मामले में बोलीं- महादेव को ढांचे की जरूरत नहीं, वो तो कण-कण में हैं

Thu, 19 May 2022 09:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 May 2022 09:56 AM IST
सार

अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा का दर्शन पूजन किया। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से मथुरा के कण कण में श्रीकृष्ण है और अयोध्या के कण-कण में प्रभु श्रीराम है ठीक वैसे ही काशी के कण-कण में महादेव हैं। 

विज्ञापन
Dhakad Film Kangana Ranaut in varanasi Kashi Vishwanath Dham Gyanvapi case said Mahadev does not need a structure
गंगा आरती के दौरान कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलने के बाद अब देशभर में इसको लेकर चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा का दर्शन पूजन किया। दर्शन करने के बाद बाहर आई कंगना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से मथुरा के कण कण में श्रीकृष्ण है और अयोध्या के कण-कण में प्रभु श्रीराम है ठीक वैसे ही काशी के कण-कण में महादेव हैं।

विज्ञापन


कंगना रनौत ने कहा कि महादेव को किसी ढांचे की जरूरत नहीं है। इस दौरान कंगना ने काशी विश्वनाथ धाम के भव्य स्वरूप और बाबा दरबार के कायाकल्प को अद्भुत बताया। कंगना रनौत अभिनेता अर्जुन राम पाल दशाश्वमेध घाट पर दैनिक मां गंगा की आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन


आरती से पहले वैदिक रीति से मां गंगा की पूजन कर आशीर्वाद मांगा। बजड़े पर बैठ मां गंगा की आरती देखी। कभी मोबाइल से वीडियो बनाया तो कभी सेल्फी ली।  कंगना और अर्जुन रामपाल को देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed