फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DFMD installed at Vindhyachal railway station, security will be tight during Navratri

Varanasi News: विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर लगा डीएफएमडी, नवरात्र में सुरक्षा रहेगी तगड़ी

Wed, 11 Mar 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
DFMD installed at Vindhyachal railway station, security will be tight during Navratri
मिर्जापुर। नवरात्र मेले को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे है। विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। विंध्याचल के साथ मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर भी डीएफएमडी लगाया गया है। स्टेशन पर यात्री डीएफएमडी से होकर ही आ जा सकेंगे। इससे स्टेशन पर अपराध जनित सामग्री या हथियार आदि लेेकर आने वालों के बारे में पता चल जाएगा।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने रेलवे स्टेशन पर हर दिन हजारों लोग आते है। स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ट्रेनों और प्लेटफाॅर्म पर संदिग्धों की जांच करती है। संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जाती है। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर को प्रवेश द्वार पर लगाया गया है। जहां से यात्री स्टेशन पर आते-जाते है। दो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर को लगाया गया है। एक से यात्री स्टेशन पर आएंगे, दूसरे से जाएंगे। मिर्जापुर के साथ विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया गया है। विंध्याचल में नवरात्र मेला शुरु होने वाला है। धार्मिक दृष्टि से स्टेशन महत्वपूर्ण है। देश भर से लोग आते है। स्टेशन डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगने से सुरक्षा और बेहतर होगी। कोई हथियार या मेटल संबंधी सामान लेकर जाएगा तो बीप की आवाज होगी। जिससे आरपीएफ सक्रिय होकर उस संदिग्ध की तलाशी लेगी। आपराधिक व्यक्ति को पकड़ेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed