फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deworming medicine given to children

Varanasi News: बच्चों को खिलाई गई पेट से कीड़े निकालने की दवा

Fri, 02 Feb 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Deworming medicine given to children
जिले के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही विद्यालयों में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। बच्चों को कीड़े निकालने वाली दवा खिलाई गई। एक से 19 साल तक के करीब 15 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें पहले दिन करीब 12 लाख बच्चों ने दवा खाई। महमूरगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि नाखून साफ और छोटे रखने, खाने से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने, हमेशा साफ पानी पीने, खुले में शौच न करने से पेट में कीड़े की समस्या नहीं रहती है। एसीएमओ डॉ. संजय राय ने बच्चों को गोली को चबाकर खाने के बारे में बताया। साथ ही प्रधानाचार्य, शिक्षकों को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका प्रीति त्रिवेदी, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार सिंह, एमओआईसी डॉ. निधि पांडेय, जिला सलाहकार (तंबाकू प्रकोष्ठ) डॉ. सौरभ प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed