फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotion is the work done to please the Lord

Varanasi News: प्रभु को प्रसन्न करने के लिए किया गया कर्म ही भक्ति

Sun, 25 Dec 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Devotion is the work done to please the Lord
भक्ति और कर्म में विशेष अंतर नहीं है। प्रभु को प्रसन्न करने के लिए किया गया कर्म ही भक्ति है। उक्त बातें श्रीमद्भागवत कथा वाचक राघव ऋषि ने रविवार को डाफी के अशोकपुरम कॉलोनी में ज्ञान यज्ञ को संबोधित करते हुए कही। कथा के पांचवें दिन नंद महोत्सव में छप्पन भोग की झांकी का प्रसाद पाकर श्रद्धालु निहाल हुए।
विज्ञापन

कथा श्रवण कराते हुए कुछ राघव ऋषि ने कहा कि मां भगवती के द्वारा हमें जो कुछ भी प्राप्त हुआ है उसका सदुपयोग करना चाहिए। ज्ञान को जीवन में उतारने, सार्थक और निरर्थक ज्ञान के अंतर को समझने के लिए एक सद्गुरु की आवश्यकता होती है। सद्गुरु ही ज्ञान का परिमार्जन कर सही मार्ग दिखलाता है। जीव जब गर्भ में आता है उसी वक्त उसके आयु, कर्म, धन, विद्या, मृत्यु सभी नियति द्वारा निश्चित कर दिए जाते हैं। मनुष्य को भोग के पीछे नहीं भागना चाहिए, जहां भोग होता है वहां मोक्ष नहीं होता। देवाधिदेव महादेव ने कहा है कि महा त्रिपुरसुंदरी के पूजन से भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है। कथा के अंत में सुमेरु पीठाधीश्वर स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज ने भी श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिया। इस मौके पर राजेंद्र गोयनका, शिवानंद पाठक, परमेश्वर लाल लोहिया, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed