{"_id":"60d756287293a22e00787999","slug":"devotees-will-now-be-able-to-offer-water-by-going-to-the-sanctum-in-kashi-vishwanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर: अब गर्भगृह में जाकर जल चढ़ा सकेंगे श्रद्धालु, आज से नई व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर: अब गर्भगृह में जाकर जल चढ़ा सकेंगे श्रद्धालु, आज से नई व्यवस्था लागू
Sun, 27 Jun 2021 11:36 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:36 AM IST
सार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर में पूर्व की भांति व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसमें मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश गर्भगृह में दिया जाएगा, जो जल चढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में रविवार से नई व्यवस्था लागू हो गई। नई व्यवस्था के तहत दो माह बाद श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक व स्पर्श दर्शन कर सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर में पूर्व की भांति व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसमें मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रवेश गर्भगृह में दिया जाएगा, जो जल चढ़ा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि काशी वासियों की अटूट श्रद्धा और उनकी मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को कोविड के नियमों का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने वीकेंड लॉकडाउन में शनिवार और रविवार को भी प्रदेश के सभी मंदिरों को खोलने का आदेश जारी किया था।