फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees will create a new record in Kashi Vishwanath Dham, 7 seven are expected to come.

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालु बनाएंगे नया कीर्तिमान, 7 सात के आने का अनुमान

Fri, 29 Dec 2023 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees will create a new record in Kashi Vishwanath Dham, 7 seven are expected to come.
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में नए साल पर श्रद्धालुओं का नया कीर्तिमान बनने के आसार हैं। नए साल के पहले दिन सोमवार होने के कारण मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। संभावना है कि श्रद्धालुओं की संख्या सात लाख से अधिक हो सकती है। 30 दिसंबर से एक जनवरी तक भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

एक जनवरी को सोमवार का दिन होने के कारण बाबा विश्वनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सावन और शिवरात्रि की तरह ही भीड़ प्रबंधन के लिए धाम क्षेत्र में बैरिकेडिंग की जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ऑनलाइन रुद्राभिषेक की व्यवस्था भी गई है। श्रद्धालु एक जनवरी को सात सौ रुपये जमा करके ऑनलाइन रुद्राभिषेक करा सकेंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सामान्य दिनों में रोजाना तीन लाख से अधिक श्रद्धालु आ रहे हैं। ऐसे में नए साल पर यह संख्या दो गुनी से अधिक हाे सकती है। इसे देखते हुए मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन मिलेंगे।
विज्ञापन

---
चार स्लॉट हैं निर्धारित
एक जनवरी को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में ऑनलाइन रुद्राभिषेक के लिए चार स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की वेबसाइट www.shrikashivishwanath.org पर ऑनलाइन रुद्राभिषेक की बुकिंग करा सकते हैं। रुद्राभिषेक के लिए सुबह आठ बजे से 10 बजे, 10 बजे से 12 बजे, दोपहर दो बजे से चार बजे और शाम को चार बजे से छह बजे तक का स्लॉट श्रद्धालुओं को मिलेगा। इसके लिए श्रद्धालुओं को सात सौ रुपये का शुल्क देना होगा। एक शास्त्री पूरे परिवार का रुद्राभिषेक कराएगा। पांच शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने पर 21 सौ रुपये शुल्क देने होंगे। इसके लिए मंदिर के हेल्पडेस्क नंबर 6393131608 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed