फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees reach Shri Kashi Vishwanath Dham directly after bathing in the Ganges in Varanasi

श्री काशी विश्वनाथ धाम: गंगा स्नान कर सीधे बाबा के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु, माघी पूर्णिमा पर खुल गया गंगा प्रवेशद्वार

Wed, 16 Feb 2022 09:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Feb 2022 09:15 PM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम का गंगा द्वार माघी पूर्णिमा पर बुधवार सुबह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर बाबा दरबार का रुख किया। मंदिर प्रशासन के अनुसार गंगाद्वार से लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
 

विज्ञापन
Devotees reach Shri Kashi Vishwanath Dham directly after bathing in the Ganges in Varanasi
वाराणसी में बुधवार को माघी पूर्णिमा के अवसर काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर गंगाधर का दर्शन किया। धाम के लोकार्पण के बाद शिवभक्तों का इंतजार बुधवार को समाप्त हो गया। पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में काशी विश्वनाथ दरबार से गंगा के बीच की दूरियां भी खत्म हो गईं। माघ पूर्णिमा पर जब श्रद्धालु पहली बार गंगा द्वार से बाबा दरबार पहुंचे तो उनके चेहरे खिल उठे। 

विज्ञापन


बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम का गंगा द्वार सुबह छह बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। माघी पूर्णिमा का दिन होने के कारण श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर बाबा दरबार का रुख किया। मंदिर प्रशासन के अनुसार गंगाद्वार से लगभग 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा पर शिव भक्त अस्सी व राजघाट सहित अन्य घाटों से नाव के जरिए तो कुछ पैदल ही ललिता घाट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जलासेन घाट पर बनी सीढ़ियों के जरिए काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया। श्रद्धालु मंदिर चौक से सरस्वती फाटक पहुंचे और यहां सुरक्षा जांच के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर चौक पर बने यात्री सुविधा केंद्र में सामान जमा करने की सुविधा श्रद्धालुओं को दी गई। इसके पहले श्रद्धालुओं को ज्ञानवापी, ढुंढिराज और सरस्वती फाटक से प्रवेश की सुविधा मिल रही थी। मंदिर प्रशासन का कहना है कि फिलहाल यह सुविधा सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है। श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया देखने के बाद इसको और आगे विस्तार दिया जाएगा। 
 

दर्शन हुआ आसान, खिले श्रद्धालुओं के चेहरे

Devotees reach Shri Kashi Vishwanath Dham directly after bathing in the Ganges in Varanasi
वाराणसी में बुधवार को माघी पूर्णिमा के अवसर काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया । - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा द्वार से बाबा दरबार में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। रीवा से दर्शन करने आए नवीन तिवारी ने बताया कि पहले भी कई बार आ चुका हूं लेकिन कॉरिडोर बन जाने से सुविधाएं बढ़ गई हैं। पहले लाइन में कई घंटों तक खड़ा रहना पड़ता था, लेकिन अब दर्शन करना आसान हो गया है। वहीं बलिया से आए विरेंद्र ने बताया कि ललिता घाट की तरफ से रास्ता बन जाने से बिना भीड़भाड़ के मंदिर पहुंचना आसान हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed