{"_id":"661e80b794c544f3d00861a2","slug":"devotees-of-shri-kashi-vishwanath-dham-faced-problems-water-kept-flowing-on-the-road-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: श्री काशी विश्वनाथ धाम के सामने सड़क पर बहता रहा पानी, श्रद्धालुओं ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: श्री काशी विश्वनाथ धाम के सामने सड़क पर बहता रहा पानी, श्रद्धालुओं ने झेली परेशानी
Tue, 16 Apr 2024 07:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 16 Apr 2024 07:14 PM IST
सार
Varanasi News: मंदिर प्रशासन का कहना है कि बोरिंग का काम होने के कारण यह समस्या आ रही है। काम पूरा होते ही समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
पानी के कारण श्रद्धालुओं और दुकानदारों को होती है परेशानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर पर चार पर चल रहा बोरिंग का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। इसके कारण सड़क पर पानी भर गया। तेज बहाव से निकलने वाली पानी से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर बोरिंग का काम जारी रहा। कंप्रेसर के कारण सड़क पर दूसरे दिन भी सड़क पर पानी भरने से राहगीर, श्रद्धालुओं और दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। गेट नंबर चार के सामने बोरिंग से निकलने वाले पानी का बहाव सत्यनारायण मंदिर से होते हुए बांसफाटक की तरफ था।
विज्ञापन
मंदिर आने और जाने वाले श्रद्धालुओं को इसी पानी से होकर गुजरना पड़ा। क्षेत्रीय पार्षद नरसिंह बाबा ने बताया कि बोरिंग के दौरान कंप्रेसर के कारण निकलने वाला पानी सड़क पर भर गया था।
विज्ञापन