फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees of Baba will create a new record on Mahashivratri, know about entry-exit and darshan

Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर बाबा के भक्त बनाएंगे नया रिकॉर्ड, जानें प्रवेश-निकास और दर्शन के बारे में

Fri, 17 Feb 2023 08:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 17 Feb 2023 08:12 AM IST
सार

मंदिर प्रशासन के अनुसार पिछले साल जहां पांच लाख से अधिक शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि पर बाबा दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं इस बार यह आंकड़ा डेढ़ गुना अधिक होगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर भीड़ प्रबंधन का खाका तैयार किया गया है। ढुंढिराज और ज्ञानवापी गेट से आने वाले श्रद्धालुओं के निकास का अलग-अलग इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
Devotees of Baba will create a new record on Mahashivratri, know about entry-exit and darshan
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर शिव की नगरी शिवभक्तों से बम-बम रहेगी। बाबा विश्वनाथ के धाम में भक्तों के दर्शन का नया रिकॉर्ड बनेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के भीड़ प्रबंधन के लिए धाम के चौक क्षेत्र में श्रद्धालुओं की कतार लगाई जाएगी। गोदौलिया से मैदागिन तक जगह-जगह स्टील की बैरिकेडिंग की गई है और बांस-बल्लियों को भी गलियों के मुहाने पर लगाया गया। श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को चारों प्रवेश द्वार से प्रवेश और निकास दिया जाएगा। श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का झांकी दर्शन करेंगे और बाहर से ही लगाए गए पात्रों के जरिये जल व प्रसाद चढ़ा सकेेंगे। 

विज्ञापन


मंदिर प्रशासन के अनुसार पिछले साल जहां पांच लाख से अधिक शिवभक्तों ने महाशिवरात्रि पर बाबा दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं इस बार यह आंकड़ा डेढ़ गुना अधिक होगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर भीड़ प्रबंधन का खाका तैयार किया गया है। ढुंढिराज और ज्ञानवापी गेट से आने वाले श्रद्धालुओं के निकास का अलग-अलग इंतजाम किया गया है। ढुंढिराज गेट वाले श्रद्धालुओं को ज्ञानवापी मार्ग से और ज्ञानवापी गेट वाले श्रद्धालुओं को कचौड़ी गली की तरफ से बाहर निकाला जाएगा। वहीं सरस्वती फाटक से प्रवेश वाले उसी रास्ते से वापस लौटेंगे और गंगा द्वार से आने वाले श्रद्धालु भी उसी रास्ते से बाहर जाएंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा व सुगम दर्शन के लिए मंदिर चौक में ही जिगजैग कतार लगाई जाएगी। 

विज्ञापन

Devotees of Baba will create a new record on Mahashivratri, know about entry-exit and darshan
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का एक साल पूरा - फोटो : अमर उजाला
एलईडी स्क्रीन पर होंगे लाइव दर्शन
मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के लाइव दर्शन का भी इंतजाम किया गया है। इसके लिए मंदिर चौक और प्रवेश द्वार पर एलईडी स्क्रीन पर गर्भगृह से बाबा विश्वनाथ के लाइव दर्शन होंगे। मंदिर के सेवादारों को जगह-जगह तैनात किया जाएगा। 

शिवालयों में भी होंगे आयोजन
बृहस्पतिवार को शहर के शिवालयों और मंदिरों में भी रंग-रोगन और साफ-सफाई को अंतिम रूप दिया गया। रुद्राभिषेक सहित महाशिवरात्रि के पूजन के लिए जगह-जगह तैयारियां चल रही थीं। शहर के शिवालयों में भी महाशिवरात्रि के अनुष्ठान होंगे। इसमें जागेश्वर महादेव, महामृत्युंजय महादेव, तिलभांडेश्वर, गौरी केदारेश्वर, मणि मंदिर, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, मीरघाट स्थित विश्वनाथ मंदिर, मार्कंडेय महादेव, सारंगनाथ सहित शहर के सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि पर सजावट और अनुष्ठान की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed