फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees break record of kashi vishwanath worship in this monday in varanasi

इस सोमवार टूटे सभी रिकार्ड, चार लाख श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ के दर पर लगाई हाजिरी

Tue, 30 Jul 2019 01:25 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 30 Jul 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
Devotees break record of kashi vishwanath worship in this monday in varanasi
बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रृद्धालुओं ने एक रिकॉर्ड बनाया। इस साल सावन के सोमवार के अवसर पर पिछले सालों की तुलना में अधिक शिवभक्तों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।

विज्ञापन


सुबह चार बजे से लेकर रात 11 बजे तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने दर्शनार्थियों का आंकड़ा चार लाख बताया है। अब तक एक दिन में सबसे अधिक 2.5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए थे।
विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर में औसतन प्रतिदिन 50 हजार से 75 हजार श्रद्धालु दर्शन-पूजन करते हैं। सावन में यह आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच जाता है। सावन के सोमवार और शिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2 से 2.5 लाख तक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज कुंभ के शाही स्नान के पलट प्रवाह के समय भी दर्शन करने वालों की संख्या ढाई लाख के आसपास ही रही थी। एलआईयू की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार सावन के दूसरे सोमवार को दर्शनार्थियों का आंकड़ा तीन लाख से ज्यादा रहा। जबकि मंदिर प्रशासन ने चार लाख का दावा किया है।

काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने बताया कि चारों गेट से हो रहे बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन से यह आंकड़ा करीब चार लाख तक पहुंच गया है। वहीं देर शाम के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी।

काम आई झांकी दर्शन की व्यवस्था

Devotees break record of kashi vishwanath worship in this monday in varanasi

अब तक गर्भ गृह के चार गेट में से दो गेट से श्रद्धालु प्रवेश करते थे और दो गेट से बाहर निकलते थे। इससे दर्शन पूजन में समय लगता था। सावन में की गई झांकी दर्शन की व्यवस्था से सभी गेट से बाबा के दर्शन हो रहे हैं। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, सावन के सोमवार को श्रद्धालु चार से पांच घंटे खड़े होने के बाद बाबा के दर्शन कर पाते थे। झांकी दर्शन की व्यवस्था से इसमें अधिकतम दो घंटे ही लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed