फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devotees Bolero invert in sonbhadra

सोनभद्र : साइकिल सवार को बचाने में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी, चालक घायल

Thu, 28 Feb 2019 03:56 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 28 Feb 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Devotees Bolero invert in sonbhadra
पलटी बोलेरो - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में गुरुवार सुबह दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बोलेरो चालक घायल हो गया है। संयोग रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बोलेरो पूरी तरह से पलट गई और उसके चारों पहिये ऊपर हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर जिला के जमालपुर निवासी एक परिवार के लोग गुरुवार को दर्शन के लिए मध्यप्रदेश के मैहर मंदिर जा रहे थे। गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। केवली गांव में बोलेरो के सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया।
विज्ञापन


उसे बचाने के लिए चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया, जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और उसके चारों पहिये ऊपर हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल चालक जमालपुर निवासी विजेंद्र(35) घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। संयोग था कि कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed