{"_id":"5a7347584f1c1b8e238b6121","slug":"devotee-going-return-from-sain-ravidas-birth-place","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास की जन्मस्थली की धूल माथे लगा रवाना हुए अनुयायी, विदा होते समय छलक उठीं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास की जन्मस्थली की धूल माथे लगा रवाना हुए अनुयायी, विदा होते समय छलक उठीं आंखें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच संत निरंजन दास बेगमपुरा ट्रेन से जालंधर रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चखंड बल्लां के गद्दीनशीं संत निरंजन दास गुरुवार को संत रविदास की जन्मस्थली से वापस जालंधर रवाना हो गए। गुरु को विदा करते समय अनुयायियों की आंखें झलक उठीं। विश्वशांति और कल्याण की प्रार्थना के साथ जन्मस्थान की धूल सिर-माथे लगाकर अगले साल फिर आने के संकल्प के साथ रैदासी विदा हुए। इसी के साथ तीन दिवसीय जयंती समारोह का समापन हो गया।
हालांकि मेला क्षेत्र देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहा। गुरु के दरबार से लौट रहे अनुयायियों ने मेले में जमकर खरीदारी की। इससे पहले सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा था। सतगुरु रविदास के दर्शन और संत निरंजन दास का आशीर्वाद लेने के लिए सुबह से ही अनुयायी मंदिर परिसर में जमा रहे।
दोपहर से वापसी का सिलसिला शुरू हो गया। देश-विदेश से आए श्रद्धालु मेले से कुछ न कुछ सामान खरीदकर उसे मंदिर में चढ़ा रहे थे और प्रसाद के रूप में उसे लेकर घर वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब 12:15 बजे संत निरंजन दास मंदिर से बाहर आए ओर सजी हुई कार में जेड सुरक्षा के बीच स्थानीय पुलिस के साथ जब निकले तो उनके पीछे-पीछे भक्तों का हुजूम श्रद्धामय हो हाथ जोड़े, निकलने वाले रास्ते को नमन करते हुए गुरु चरणों केी धुल सिर-माथे लगाते चल पड़ा।
विज्ञापन
मंदिर के ट्रस्टी केएन सरोवा, जनरल सेक्रेटरी सतपाल बिरदी और मैनेजर ज्ञानचंद ने जयंती शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर सभी का आभार जताया। अपराह्न तीन बजे अनुयायियों के साथ संत निरंजन दास कैंट स्टेशन पहुंचे।
यहां उन्हें वीआईपी लाउंज में बैठाया गया। स्टेशन पर स्वागत सत्कार के बाद करीब 3:30 बजे बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन से संगतों संग सत निरंजन दास काशी से जालंधर के लिए रवाना हो गए।

स्टेशन पर उमड़ी संगत
बेगमपुरा ट्रेन से जालंधर रवाना
- फोटो : अमर उजाला
जन्मस्थान की पवित्र माटी को सिर माथे लगाकर संतों की संगत और डेरों की पंगत के रवानगी की तैयारियां सुबह से शुरू हो गई थीं। बड़े छोटे वाहनों में साजो सामान लादते और एक दूसरे को शुभकामना देकर रैदासियों ने रवाना किया।
रेलवे स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर नौ नंबर प्लेटफार्म पर रैदासियों की काफी भीड़ जमा रही। हालांकि अब भी बहुतेरे श्रद्धालु सीर में रुके हैं और उनकी रवानगी का सिलसिला अगले दो तीन दिनों तक चलेगा।
संत रविदास की जयंती पर चलने वाला पांच दिवसीय लंगर और चिकित्सा शिविर में लगे सेवादारों के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पांच दिनों तक चलने वाले अटूट लंगर में पांच हजार से अधिक सेवादारों को लगाया गया था। मेला क्षेत्र की व्यवस्था में योगदान देने के लिए जगह-जगह सेवादार तैनात किए गए थे।
सीरगोवर्धन में मेला क्षेत्र अभी भी सजा हुआ है। संगतों के लौटने के बाद भी काफी संख्या में श्रद्धालु अभी मेला क्षेत्र में जमे हुए हैं। एक दो दिन में इनके भी लौटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मेला क्षेत्र में लगी हुई दुकान अभी भी सजी हुई हैं। तीन दिनों के अंदर दुकानदारों ने बहुत अच्छा व्यवसाय किया है।