फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devote booke on Lard Budha

भगवान बुद्ध को चढ़ाया खाता, जलाए दीप

Sat, 17 Jan 2015 01:58 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Devote booke on Lard Budha

सारनाथ। कड़ी सुरक्षा के बीच भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शुक्रवार को अपनी पत्नी ताशी डोमा और पुत्री के साथ काशी पहुंचे। दोपहर के वक्त उन्होंने सारनाथ में भगवान बुद्ध के अस्थि कलश का दर्शन कर उनकी प्रतिमा के सामने खाता भेंट कर दीप जलाया। शाम को बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन और रुद्राभिषेक करने के बाद उन्होंने पतित पावनी गंगा में भी दीपदान किया। गंगा की महाआरती देख वह भाव विभोर हो उठे।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शुक्रवार दोपहर 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे और सीधे नदेसर स्थित होटल गेटवे गए। कुछ देर विश्राम के बाद वह 1:20 बजे सारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले भारतीय पुरातत्व संग्रहालय देखा।
विज्ञापन

यहां रखे सिंह शीर्ष के बारे में संग्रहालय के प्रभारी अजय श्रीवास्तव से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पद्मासन मुद्रा में बैठे भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए। दोपहर में वे लंच के लिए होटल लौटे। फिर करीब 3:15 बजे वह दोबारा सारनाथ पहुंचे और चौखंडी स्तूप, धर्मराजिका स्तूप को देखा। धमेख स्तूप के सामने पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मूलगंध कुटी विहार पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत विहाराधिपति भिक्षु पी शिबली थेरो ने खाता भेंटकर किया। इसके बाद उन्होंने बोधिवृक्ष की परिक्रमा की। भूटान के पीएम के आगमन पर सुरक्षा कारणों से संग्रहालय में आमजन का प्रवेश बंद कर दिया गया था। इससे बाहर से आए पर्यटक कुछ निराश हुए। शाम को 5:17 बजे शेरिंग विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वहां 5:25 बजे उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश किया। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने 11 आचार्यों के साथ षोडशोपचार पूजन और रुद्राभिषेक कराया।

शेरिंग ने बाबा के दरबार में लोक कल्याण का संकल्प लिया। यहां से 5:43 पर निकल कर वे 5:50 पर दशाश्वमेध घाट पहुंचे। वहां पहले मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजा की। इसके बाद दीपदान किया। गंगा की महाआरती में वो पूरे समय रहे। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र और हनुमान यादव ने उन्हें स्मृति चिह्न और रुद्राक्ष की माला भेंट की। प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शनिवार की सुबह 9:35 बजे स्पेशल एयरक्राफ्ट से बोधगया रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed