{"_id":"661adf2fb3a0d339eb0e8375","slug":"devgans-participated-in-procession-of-nishadraj-in-varanasi-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: निषादराज की शोभायात्रा में शामिल हुए देवगण, झूमे भक्त; श्रीराम व शिव दरबार की सजी झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: निषादराज की शोभायात्रा में शामिल हुए देवगण, झूमे भक्त; श्रीराम व शिव दरबार की सजी झांकी
Sun, 14 Apr 2024 01:08 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:08 AM IST
सार
निषादराज की जयंती के अवसर पर श्रीराम व शिव दरबार और राधा-कृष्ण के अलावा कश्यप व व्यास मुनि की झांकी सजी। शोभायात्रा में देवगण शामिल हुए। इस दौरान भक्त जमकर झूमे।
विज्ञापन
निषादराज की शोभायात्रा में शामिल हुए देवगण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भगवान निषादराज की जयंती शनिवार को अनुयायियों ने श्रद्धाभक्ति के साथ मनाई। घर से लेकर मंदिर तक पूजन-अर्चन किए गए। शोभायात्रा निकालकर देवों व ऋषियों-मुनियों की झांकी सजाई।
विज्ञापन
मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के बैनर तले चितरंजन पार्क से गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मध्यप्रदेश के धमाल बैंड, बैंडबाजा, डमरूदल के साथ घोड़े पर झांकियां सजाई गईं थीं।
विज्ञापन
निषादराज के अलावा प्रभु श्रीराम व शिव दरबार राधा-कृष्ण एवं कश्यप मुनि, व्यास आदि ऋषि-मुनियों की झांकी थी। मसाननाथ की झांकी आकषर्ण का केंद्र बना रहा है।
विज्ञापन