फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devendra Fadnavis said our responsibility to fulfill PM modi target of crossing 400 in lok sabha election

Varanasi: काशी में बोले देवेंद्र फडणवीस, अहिल्याबाई के बाद पीएम मोदी ने विश्वनाथ मंदिर का कराया जीर्णोद्धार

Wed, 29 May 2024 07:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 29 May 2024 07:29 PM IST
सार

जंगमबाड़ी मठ में एक भारत श्रेष्ठ भारत: काशी महाराष्ट्र समागम हुआ। इसमें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए। उनका जोरदार स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
Devendra Fadnavis said our responsibility to fulfill PM modi target of crossing 400 in lok sabha election
काशी में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब महाराष्ट्र को जरूरत पड़ी तब काशी के पंडित गागा भट्ट ने छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक किया। महारानी अहिल्याबाई होलकर ने काशी के विश्वनाथ सहित अन्य मंदिरों का जीर्णोद्धार किया था। उनके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया है। बुधवार को जंगमबाड़ी मठ में एक भारत श्रेष्ठ भारत: काशी महाराष्ट्र समागम हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले विपक्षी नेता मंदिर में छुपकर जाते थे उन्हें डर लगता था कि मंदिर जाने से कहीं उनका वोट न कट जाए। प्रधानमंत्री मोदी जब से मंदिर जाने लगे तब से छुपकर मंदिर जाने वाले विपक्षी नेता भी आज चुनाव आते ही मंदिर मंदिर जा रहे हैं। पूरे भारत को विचार देने वाली काशी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

काशी और महाराष्ट्र का नाता सैकड़ों वर्ष पुराना है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को काशी महाराष्ट्र समागम साकार करता है। पहले जब देश दुनिया से श्रद्धालु काशी आते थे तब यहां की संकरी गलियां एवं गंदगी देखकर काफी दुखी होते थे। विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने में मुश्किलें आती थी। 2014 के बाद भारत में सांस्कृतिक पुनरोत्थान का कार्य शुरू हुआ। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कारिडोर, अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्मस्थली भव्य मंदिर का मंदिर का निर्माण हुआ। दुनिया की सबसे जीवंत संस्कृति भारत की है। हमारे वेद हजारों वर्ष पुराने हैं। महाराष्ट्र से संत ज्ञानेश्वर, संत नामदेव समर्थ रामदास काशी आए। हमारे देश जाति, वर्ग नहीं मानवता प्रधान है। तभी हमारी संस्कृति इतने दिनों से टिकी हुई है।

उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि सांस्कृतिक पुनरोत्थान के नायक नरेंद्र मोदी की जीत में हमारा मराठी समाज भी है। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनरास कराड ने कहा कि काशी के लोग बहुत भाग्यशाली हैं जो मोदी को आशीर्वाद देने वाले हैं। 

विशिष्ट अतिथि मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान और गौरव पुरी दुनिया में बढ़ा है। इस दौरान डॉ. चंद्रशेखर शिवाचार्य, अनिल किंजवडेकर, पांडुरंग पुराणिक, षडानन पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed