फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Devendra Fadnavis Amit Shah and Kalraj Mishra offered prayers at Kashi Vishwanath Dham

तस्वीरें: बाबा विश्वनाथ की भक्ति में डूबे दिग्गज, देवेंद्र फडणवीस, अमित शाह और कलराज मिश्र ने किया दर्शन-पूजन

Thu, 30 May 2024 01:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 30 May 2024 01:20 PM IST
सार

Kashi Vishwanath Dham : वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम में गुरुवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, गृहमंत्री अमित शाह और कलराज मिश्र ने एक- एक कर मत्था टेका। बाबा का दर्शन- पूजन कर आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
Devendra Fadnavis Amit Shah and Kalraj Mishra offered prayers at Kashi Vishwanath Dham
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में इन दिनों दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। गुरुवार को काशी विश्वनाथ धाम में दिग्गजों के दर्शन- पूजन का सिलसिला जारी रहा। यहां महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेका।  
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद परिसर में फोटो भी खिंचवाई।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी दिग्गजों ने एक-एक कर मंदिर पहुंचकर विधि- विधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लेने के बाद परिसर का भ्रमण किया। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दर्शन- पूजन के बाद तस्वीरें खिंचवाई। 



इसे भी पढ़ें; Varanasi: काशी के कोतवाल कालभैरव के दरबार पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद
 
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बावजूद विश्वनाथ धाम में काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। धाम के परिसर में अमित शाह को देख लोग उत्साहित हो उठे। इस पर उन्होंने श्रद्धालुओं का हाथ उठाकर अभिवादन भी किया।  



 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बाबा विश्वनाथ दरबार में देख श्रद्धालु ने हाथ मिलाने के लिए बढ़ाया तो उन्होंने भी स्वागत करते हुए हाथ मिलाया और उसका हाल पूछा। 

 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान एक जून को होना है। ऐसे में पूर्वांचल के वोटरों को साधने के लिए बडे़ नेताओं की सभा और रैली का सिलसिला जमकर चला। वहीं आज से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले गृहमंत्री समेत कई दिग्गजों ने काशी विश्वनाथ दरबार में पहुंच कर आशीर्वाद लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed