{"_id":"6a3d94e91ac35b08a20d5e02","slug":"development-work-varanasi-news-c-20-noi1138-1443239-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 4.72 करोड़ रुपये के 12 सड़क कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 4.72 करोड़ रुपये के 12 सड़क कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
विज्ञापन
काशी की मलिन बस्तियों में अब कीचड़ नहीं, विकास की सी.सी. रोड चमकेगी': आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर म
वाराणसी। राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने बृहस्पतिवार को 4.72 करोड रुपये की लागत से 12 इंटरलॉकिंग/सीसी सड़क कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। महमूरगंज स्थित कैंप कार्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. दयाशंकर मिश्र ने बताया कि 2.47 करोड़ रुपये से सात कार्यों का लोकार्पण किया गया है। ये कार्य सारनाथ, आदमपुर, कोतवाली, दशाश्वमेध और चौकाघाट की बस्तियों में पूरे हो चुके हैं। इसके साथ ही 2.25 करोड़ रुपये के पांच नए कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। सिगरा, लहुराबीर, पांडेयपुर, शिवपुर और रोहनिया के वार्डों में अगले 90 दिन में सड़कें बनकर तैयार होंगी। ब्यूरो
-- -
रोहनिया में 1.84 करोड़ के 28 विकास कार्यों का शिलान्यास
वाराणसी। रोहनिया विधायक डाॅ. सुनील पटेल ने बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र में 1.84 करोड़ रुपये की लागत से 28 सड़कों के इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्य ग्राम सभा लखमीपुर में विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पटेल की देखरेख में शुरू हुआ। विधायक ने अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर ध्यान देने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि यह परियोजना अलाउद्दीनपुर, भटौली, गोसाईपुर, खेवली, अमरा, रमना, सगहट और नियसीपुर सहित दर्जनों गांवों को जोड़ेगी। इससे जनता को जल्द से जल्द इन विकास कार्यों का लाभ मिल सकेगा। ब्यूरो