फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Diwali: Lamps will be illuminated on 108 ghats of Ganga, Varuna and Gomti, MP Manoj Tiwari will praise

Dev Diwali: गंगा-वरुणा और गोमती के 109 घाटों पर रोशन हुए दीप, कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बंधा समा

Mon, 27 Nov 2023 07:52 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 27 Nov 2023 07:52 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ धाम को कोलकोता, बेंगलुरु और विदेशों से आ रहे 11 टन फूलों से सजाया गया। इस बार काशी में गुरु नानक देव, भगवान बुद्ध, संत रविदास और अयोध्या में राम मंदिर की थीम पर रंगोली और सवाजट की गई।

विज्ञापन
Dev Diwali: Lamps will be illuminated on 108 ghats of Ganga, Varuna and Gomti, MP Manoj Tiwari will praise
dev diwali - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली पर गंगा और गोमती के 109 घाटों और 75 कुंडों पर दीपदान हुआ। शहर के चौक चौराहों के अलावा सार्वजनिक भवन, मंदिरों की आकर्षक सजावट की गई है। गंगा द्वार पर लेजर शो से विश्वनाथ धाम, काशी और भगवान शिव की धार्मिक कथा और गाथा को पर्यटक देख और सुनें। 12 लाख दीयों से अर्धचंद्राकार गंगा तट व कुंडों-तालाबों रोशन हुए।

विज्ञापन


विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम को कोलकोता, बेंगलुरु और विदेशों से आ रहे 11 टन फूलों से सजाया गया है। इस बार काशी में गुरु नानक देव, भगवान बुद्ध, संत रविदास और अयोध्या में राम मंदिर की थीम पर रंगोली और सवाजट की गई है। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि गंगा द्वार पर लेजर शो की अवधि 5 मिनट की हुई, जो कई बार प्रसारित होगा। प्रोजेक्शन मैपिंग व लेजर लाइट शो नौकायन करते हुए और घाट पर खड़े सैलानी इसे आसानी से देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेत पर शिव भजन और धुनों पर हुई ग्रीन आतिशबाजी
गंगा के दूसरी ओर पर्यटक ग्रीन आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। गंगा द्वार के दूसरी ओर रेत पर शिव के भजनों और धुनों पर आतिशबाजी की गई। डोम एंटरटेनमेंट के इंडिया हेड संजय प्रताप सिंह ने बताया कि रेत पर लगभग एक किलोमीटर के स्ट्रेच पर ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो होगा। भगवान शिव के ऊपर बने हर-हर शंभू, शिव तांडव स्त्रोत आदि भजनों के 9 से 10 ट्रैक पर आतिशबाजी होती। शो में पटाखे लगभग 60 से 70 मीटर ऊंचाई तक जाते हैं, जो काफी दूर से दिखाई देते हैं।

24 सीसी कैमरे से हुई निगरानी
गंगा सेवा निधि की ओर से घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से 24 सीसी कैमरे लगवाए गए हैं। सहयोग में भारत सेवा श्रम संघ के 100 स्वयंसेवक व गंगा सेवा निधि के 100 वालेंटियर उपस्थित हैं। साथ ही राजकीय चिकित्सालय द्वारा चिकित्सकों की टीम व एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

Dev Diwali: Lamps will be illuminated on 108 ghats of Ganga, Varuna and Gomti, MP Manoj Tiwari will praise
dev diwali - फोटो : Instagram

सांसद मनोज तिवारी की गंगा स्तुति
प्राचीन दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति की ओर से सांस्कृतिक हुए। इसमें भाजपा सांसद मनोज तिवारी गंगा को स्वरांजलि अर्पित करेंगे। गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं. किशोरी रमण दुबे ने बताया कि इसमें 21 वैदिक ब्राह्मण व 42 रिद्धि सिद्धि स्वरूप कुमारी कन्याएं चंवर डोलाते हुए मां गंगा की आरती की। 108 लीटर दूध से गंगा का दुग्धाभिषेक, 108 किलो की अष्टधातु प्रतिमा का विशेष फूल द्वारा शृंगार किया।

कहीं नशा मुक्ति का संदेश तो कहीं शिवाजी को समर्पित हुई रंगोली
केंद्रीय देव दीपावली महासमिति की ओर से शनिवार को चेतगंज में पत्रकार वार्ता में महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त मिश्र ने कहा कि देव दीपावली पर घाटों और कुंडों को सजाने के साथ दीये जलाए गए। गायघाट, केदारघाट, अस्सी, रविदास घाट और पंचगंगा घाट पर थीम बेस देव दीपावली और काशी में नशा मुक्त क्षेत्र की मांग करती रंगोली बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed