{"_id":"651bf2e1f4955488f70b8e1c","slug":"dev-diwali-2023-cleaning-of-ghats-starts-as-soon-as-flood-water-recedes-in-varanasi-ghats-will-shine-till-chh-2023-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली: गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही घाटों की सफाई शुरू, छठ पूजा तक चमचमाएंगे घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली: गंगा का जलस्तर कम होने के साथ ही घाटों की सफाई शुरू, छठ पूजा तक चमचमाएंगे घाट
Tue, 03 Oct 2023 04:58 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 03 Oct 2023 04:58 PM IST
सार
बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही वाराणसी में गंगा के 84 घाटों की सफाई अभियान अब शुरू हो गया है। पंप की तेज धार से गाद गंगा में बहाई जा रही है। साफ-सफाई में नगर निगम के कर्मी के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
दशाश्वमेध घाट पर गाद की सफाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जलस्तर कम होने के साथ ही वाराणसी में गंगा के 84 घाटों की सफाई अभियान अब शुरू हो गया है। पंप की तेज धार से गाद गंगा में बहाई जा रही है। वहीं कूड़े, करकट को उठाया जा रहा है। देव दीपावली से पहले ही महापर्व छठ पूजा तक घाटों को चकाचक बनाने की योजना है। घाटों की साफ-सफाई में नगर निगम के कर्मी के साथ ही स्थानीय लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस बार 17 नवंबर को छठ पूजा और 26-27 नवंबर को देव दीपावली है। इसलिए अस्सी, मणिकर्णिका, हरिश्चंद्र, काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा प्रवेश द्वार, जलासेन घाट पर सफाई शुरू करा दी गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही 84 घाटों का संपर्क एक दूसरे से कट गया था।
विज्ञापन
अब पानी कम हुआ है। इससे गाद घाटों पर जमा हो गया है। 2014 से लेकर अब तक गंगा घाटों की सफाई विशाल प्रोटेक्शन के जरिये कराई जाती थी। अब नगर निगम के 235 सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे हैं। कुछ और सफाई कर्मचारियों को लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन