{"_id":"636348a5557e2971e5254ae8","slug":"dev-deepawali-traffic-plan-will-be-implemented-jetty-floated-for-lane-determination-in-ganga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dev Deepawali: ट्रैफिक प्लान होगा लागू, गंगा में लेन निर्धारण के लिए मंगाई जेटी,ओवरलोडिंग पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dev Deepawali: ट्रैफिक प्लान होगा लागू, गंगा में लेन निर्धारण के लिए मंगाई जेटी,ओवरलोडिंग पर होगी कार्रवाई
Thu, 03 Nov 2022 10:20 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:20 AM IST
सार
देव दीपावली पर गंगा घाट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देख सुरक्षित नौका संचालन के लिए जल पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। लेन का निर्धारण करने के लिए प्रयागराज से जेटी मंगाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि नौका संचालन के लिए दो लेन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देव दीपावली पर गंगा में आठ किमी तक जेटी लगेगी। नावों के लिए ट्रैफिक प्लान भी लागू हो गया है। जल पुलिस की ओर से गंगा में नौका संचालन के लिए दो लेन बनेंगे। एक से दूसरे लेन में कोई भी नाविक आवाजाही नहीं कर सकेगा। उधर, देव दीपावली के समय राजघाट और सामनेघाट की ओर से दशाश्वमेध घाट की ओर कोई भी नाव नहीं आएगी।
विज्ञापन
गंगा घाट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देख सुरक्षित नौका संचालन के लिए जल पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। लेन का निर्धारण करने के लिए प्रयागराज से जेटी मंगाई गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि नौका संचालन के लिए दो लेन बनाए गए हैं। एक लेन से नावें आएंगी, दूसरे से जाएगी। लेन बदलते पाए जाने पर नाव जब्त करने की कार्रवाई होगी। नावों पर ओवर लोडिंग न हो इसके लिए आठ टीमें बनाई गई हैं। जल पुलिस के जवान आठ बोट के साथ गंगा में चक्रमण करेंगे। 18 नावों पर एनडीआरएफ के जवान और पीएसी की फ्लड यूनिट की दो कंपनी लगाई जाएगी। यह टीम गंगा में गश्त कर चौकसी बरतेगी। देव दीपावली पर किसी प्रकार की परेशानी से निपटने के लिए एनडीआरएफ और पीएसी की फ्लड यूनिट के जवान तैनात रहेंगे। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि क्षमता से अधिक पर्यटकों को नाव पर बैठाने वाले नाविकों पर कार्रवाई की जाएगी। नाव सीज करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। नाव पर लाइफ सेविंग ट्यूब और लाइफ जैकेट अनिवार्य है। नावों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
काशी की देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सतर्क, बॉर्डर पर एसआई करेंगे चेकिंग
वाराणसी। अंतर जनपदीय पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को वर्चुअल बैठक की। इसमें एडीजी जोन, पुलिस आयुक्त, डीएम, डीआईजी समेत चंदौली, भदोही, गाजीपुर, मिर्जापुर, जौनपुर के पुलिस अधीक्षक संग तैयारियों को लेकर चर्चा की। तय हुआ कि जोन के प्रत्येक जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे। इसके अलावा जनपदीय बॉर्डर पर एसआई और पुलिस कर्मियों की टीमें चेकिंग करेंगी। अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार, कमिश्नरेट के बॉर्डर पर दोनों जनपदों की तरफ से पर्याप्त पुलिस बल लगाकर चेकिंग की जाएगी। एक उप निरीक्षक रैंक का अधिकारी प्रभारी नियुक्त होगा। यातायात डायवर्जन और बेहतर प्रबंधन पर जोर होगा। एंबुलेंस सर्विस से समन्वय स्थापित कर बार्डर पर एंबुलेंस की व्यवस्था कराएं। होटलों की चेकिंग महिला पुलिस कर्मियों को साथ लेकर करें। सीयूजी मोबाइल पर कोई भी कॉल छूटे न। खुद उठाएं। राजघाट पुल से देव दीपावली पर घाटों को निहारते वक्त भीड़ उमड़ती है, जिससे दुर्घटना की आशंका होती है। राजघाट पुल पर किसी को भी खड़े न होने दें।