{"_id":"59fb0a164f1c1b9f678b8b07","slug":"dev-deepawali-is-trending-in-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर छाया देव दीपावली का खुमार, पढिए यूजर्स के कमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर छाया देव दीपावली का खुमार, पढिए यूजर्स के कमेंट
amarujala.com- Written by: उत्पल कांत
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
गत वर्ष की देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव दीपावली से पहले ही उसकी अद्भुत छटा की सोशल मीडिया पर धूम मच गई है। शुभकामनाओं के सिलसिले के साथ किसी को देव दीपावली पर काशी आने की खुशी है तो किसी को न आ पाने का अफसोस।
मुरीदों में बड़ी तादाद विदेशियों की भी है। फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर रोजाना देव दीपावली की हजारों तस्वीरें शेयर और पोस्ट की जा रही हैं।
देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा, चार नवंबर) यानी काशी की धरा पर स्वर्ग उतरने का दिन। जब पूनम की रात खुशियों की अनगिनत दीपमालाओं से दमक उठेगी और गंगा घाटों पर सज जाएगा रोशनी का महामेला। इसकी भव्यता निहारने को देश-विदेश के हजारों पर्यटक और श्रद्धालु वाराणसी पधारेंगे।
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय काशी की देवदीपावली के जश्न में सोशल मीडिया भी शामिल हो गया है। देवदीपावली के फोटो और संदेश खूब शेयर किए जा रहे हैं। ट्विटर पर इसे विदेशों तक में ट्वीट और रीट्वीट किया जा रहा है। देवदीपावली की महत्ता और उसकी भव्यता बताई जा रही है।
कई लोगों ने ट्वीट किया कि जिस तरह से सीएम योगी ने अयोध्या में दिवाली का जश्न मनाया वैसे ही वो काशी में देवदीपावली मनाएंगे। कुछ लोग इस बेहद खास मौके पर अपनी पोशाक की चर्चा कर रहे हैं तो कुछ देवदीपावली के महाउत्सव की अपनी स्मृतियां साझा कर रहे हैं।

काशी कहिए या ‘सिटी ऑफ लाइट’
Google, Facebook, and Twitter
देव दीपावली की एक तस्वीर को रीट्वीट करते हुए तेमशुला इम्सांग ने लिखा है, देव दीपावली यानी काशी का ऐसा त्योहार जिसे कोई नहीं भूल सकता। ट्रिपहोलिक ने देवदीपावली और गंगा घाटों की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं और लोगों से कहा है कि इस खास मौके पर वाराणसी जरूर आएं।
केमल फेयर इंडिया ट्विटर यूजर ने लिखा है, काशी में देवदीपावली मनाना भगवान को महसूस करने जैसा है। यूपी पर्यटन मंत्रालय ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, काशी में कार्तिक पूर्णिमा की रात मंत्र, श्लोक, प्रार्थना और प्रकाश से जीवंत हो उठेगी। यज्ञांज्ञ पंडया ने लिखा, देवदीपावली पर परिवार के साथ यानी खुशियां डबल। जैनव ने लिखा, देवदीपावली यानी दीपदान करो, प्रार्थना करो और भगवान से आशीर्वाद मांगो।
भारती शेट्टी ने लिखा, देवदीपावली यानी पर्यटकों, श्रद्धालुओं के लिए काशी में सपनों का दिन। वाराणसी इस दिन सिटी ऑफ लाइट बन जाएगा। शेष श्रीवास्तव ने लिखा, सीएम योगी के अयोध्या में भव्य दिवाली उत्सव के बाद प्रतीक्षा है काशी में उनके देव दीपावली की।
साधना पाटिल ने लिखा, हमारे यहां दिवाली इतनी जल्दी खत्म नहीं होती। अभी तो देवदीपावली बाकी है। रेनु मिश्रा ने लिखा, अयोध्या में दिवाली यानी देश की आंखों से हरा चश्मा हटा, अब वाराणसी में देवदीपवाली की बारी है। शिवेंद्र राय ने लिखा, देवों की दिवाली मतलब देवदीपावली। आप आ रहे हैं ना।

देव दीपावली की तैयारियां हुई तेज
देव दीपावली
- फोटो : amar ujala
आगामी चार नवंबर को गंगा घाटों पर भव्य देव दीपावली मनाई जाएगी। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। 84 घाटों पर तकरीबन एक लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश सभी विभागों को दिया है। बिजली विभाग और नगर निगम को स्ट्रीट लाइटों को चेक कर दुरुस्त करने को कहा।
इसके अलावा घाट की ओर जाने वाली भीड़ को देखते हुए ढीले बिजली के तारों को कसने का भी निर्देश दिया। यही नहीं गंगा घाटों की सीढ़ियों गलियां में पत्थर के चौकों को दुरुस्त करने को कहा गया। सबसे अधिक दिक्कत आईपीडीएस के काम से आ सकती है।
रथयात्रा से गुरुबाग मार्ग पर सड़क के दोनों किनारे खुदाई की गई। मिटटी निकालकर सड़क के दोनों किनारे फैलाई गई। चार के पहले इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो यहां जाम लगना तय है।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी है। उधर घाटों पर कई स्वयंसेवी संस्थाएं दीये जलाती हैं। इसके लिए दीये, तेल और बाती का प्रबंध किया जा रहा है ताकि देवदीपावली वाले दिन भव्य आयोजन हो सके।

एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने लिया व्यवस्था का जायजा
सुरक्षा
एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह बुधवार की शाम देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार की शाम राजेंद्र प्रसाद घाट पहुंचे थे। आसपास के घाटों का भी जायजा लिया।
राजेंद्र प्रसाद घाट पर नाविकों, नागरिक सुरक्षा संगठन के लोगों, नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। सुरक्षा के प्रबंधों के साथ ही आवागमन, पार्किंग एवं साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने पर चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि देव दीपावली पर चार नवंबर को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आएंगे। राज्यपाल रामनाइक, केंद्रीय पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री महेश शर्मा के भी आने की उम्मीद है।