Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali in Kashi Ganga Aarti to be performed simultaneously across 51 ghats 200 committees to light lam

काशी में देव दीपावली: 51 घाटों पर एक साथ गंगा आरती, 84 घाटों पर 200 समितियां करेंगी दीपदान

Mon, 23 Nov 2026 01:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 23 Nov 2026 01:55 PM IST
सार

देव दीपावली पर रामघाट पर पहली बार गंगा आरती होगी। इसके साथ ही 51 घाटों पर एक साथ गंगा आरती होगी। वहीं 84 घाटों पर 200 समितियां दीपदान करेंगी। 

विज्ञापन
Dev Deepawali in Kashi Ganga Aarti to be performed simultaneously across 51 ghats  200 committees to light lam
देव दीपावली के लिए घाट पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली पर मंगलवार को काशी के आदि केशव घाट से लेकर सामने घाट तक असंख्य दीपों की अलौकिक झिलमिलाहट दिखेगी। आयोजन के तहत 51 घाटों पर एक साथ भव्य गंगा आरती होगी, जबकि 84 घाटों पर 200 समितियां दीप प्रज्ज्वलित करेंगी। 

विज्ञापन


रामघाट पर पहली बार गंगा आरती होगी। इसके अलावा गंगापार रेती, रामनगर घाट, 102 से अधिक कुंडों, तालाबों-पोखरों और मंदिरों-मठों में भी लाखों दीपक जगमगाएंगे। यह जानकारी रविवार को पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के संस्थापक-अध्यक्ष पं. नारायण गुरु ने दी। 
विज्ञापन


आयोजन के सुचारु संचालन हेतु 15 सदस्यीय कोर कमेटी बनाई गई है। इसमें पं. नारायण गुरु, पं. नलिन नयन मिश्रा, संतोष सोलापुरकर, प्रशांत शंकर व्यास, अजय शर्मा, अंकुर मेहरोत्रा, धनावती देवी, मनीष पाण्डेय, गोपाल शर्मा, विकास यादव, रोशन गुजराती, अशोक नेने, रत्नाकर त्रिपाठी, आर्यन पाण्ड्या और विनोद दवे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शिव भजनों की धुन पर होगी आसमानी आतिशबाजी
पर्यटन मंत्री ने बताया कि 10 मिनट तक चलने वाले इस विशेष शो में भगवान शिव को समर्पित संगीतमय ट्रैक बजेंगे। इन्हीं धुनों के साथ तालमेल बिठाते हुए आसमान मैं रंग-बिरंगे पैटर्न और आकर्षक आकृतियां उभरेंगी। देश में पहली बार 8 इंच के विशेष शेल्स और माल्टा शैली की आकृतियां शो का संयोजन कर रही संस्था ऐक्सिस कम्युनिकेशन के वाइस प्रेसिडेंट संजय प्रताप सिंह ने बताया कि देव दीपावली पर भारत में पहली बार 8 इंच के विशेष आतिशबाजी शेल्स का उपयोग किया जाएगा। यह आतिशबाजी पूरी तरह प्रदूषण रहित (ग्रीन) होगी।

अधिकारी बोले
देव दिवाली काशी की सनातन परंपरा और वैश्विक पर्यटन का सबसे बड़ा उत्सव बन चुका है। इस बार लाखों दीपों की आभा के साथ पहली बार भव्य ड्रोन शो, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव देगी। -दिनेश कुमार, संयुक्त निर्देशक, पर्यटन विभाग

1985 में छह घाटों से शुरू हुआ था सफर
पं. नारायण गुरु ने बताया कि देव दीपावली की शुरुआत वर्ष 1985 में मात्र छह घाटों (जटार, राजा ग्वालियर, बालाजी, कोनिया, बिंदु माधव और गरवा घाट) पर लगभग 8,000 दीपों से हुई थी। वर्ष 1986 में यह 10 घाटों और 1995 में 78 घाटों तक पहुंच गई। वर्ष 1996 में महामंत्री एवं बाद में अध्यक्ष रहे दिवंगत पं. वागीशदत्त मिश्र के योगदान को याद करते हुए समिति ने उनके निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, 2014 में मध्य प्रदेश के नर्मदा तट (अमरकंटक, उद्गम स्थल व महाकाल सहित 5-6 स्थलों) पर भी आरती व दीपदान की शुरुआत की गई।

देव दिवाली पर काशी में आने
वाले मेहमानों की सूची पर्यटन विभाग तैयार कर रहा है। एक दिवसीय कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट और देश के अलग-अलग राज्यों के हाईकोर्ट के कई जज भी शामिल होंगे। इसके अलावा कई प्रमुख सचिव, मंत्री और पूर्व मंत्री भी देव दिवाली की छटा निहारने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने इसके लिए पहले से ही होटल, क्रूज आदि की बुकिंग करा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed