फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev deepawali fetival celebration toad at kashi in varanasi

आज काशी में दीपावली मनाने आएंगे देवी-देवता, गंगा घाटों पर दिखेगा दीपों का चंद्रहार

Fri, 23 Nov 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 23 Nov 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Dev deepawali fetival celebration toad at kashi in varanasi
देवों की दीपावली - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक पूर्णिमा यानी देवों की दीपावली शुक्रवार को धूमधाम से मनाई जा रही है। जहां शिव की नगरी काशी के गंगा घाटों पर सुबह स्नान, ध्यान और दान हो रहा है तो वहीं शाम को इन्हीं घाटों पर दीपों का चंद्रहार दिखेगा। घाटों की इस अलौकिक छटा को देखने के लिए देश विदेश के लोगों ने शहर में डेरा डाल दिया है। कहीं सुरों की खनक तो कहीं पटाखों की धमक होगी। घाट से लेकर गंगा की लहरों तक फूलों की महक के साथ इंद्रधनुषी छठा अलौकिक होगी। मानो आकाश के सितारे धरा पर उतर आए हों।

विज्ञापन


एक ओर जलती चिताएं होंगी तो दूसरी ओर 21 लाख दीपों से घाट जगमगाएगा। इन छटाओं को नयनों में बसाने के लिए दूर-दूर से लोग काशी पहुंच चुके हैं। गंगा घाटों के अलावा कुंडों और प्रमुख चौराहों पर भी दीये जगमगाएंगे।  इस आयोजन को लेकर पूरा गंगा तट सहित शहर को सजा दिया गया है। इसके अलावा भी कई घाटों पर आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन


देव दीपावली देखने के लिए पूरे विश्व से लाखों पर्यटक आ गए हैं। इसके लिए जहां सभी छोटे बड़े नाव व बजड़े बुक हो गए हैं। वहीं सभी होटल, धर्मशाला भी फुल हो गए हैं। इस बार यह आयोजन और भव्य रूप से होगा। लोग जहां घाटों पर दीपदान करेंगे वहीं घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके लिए घाटों को फूल मालाओं के अलावा रंगीन लाइटों से सजा दिया गया है। सभी चौरासी घाटों पर होने वाले दीप दान के कार्यक्रम में संस्थाओं ने तैयारी पूरी कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी की देव दीपावली में राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां राजघाट पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। वहीं दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि के कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और रेल मंत्री पीयूष गोयल अतिथि होंगे और गंगोत्री सेवा समिति के कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी शामिल होंगी। महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी दशाश्वेमध घाट पर शाम 5:30 बजे आएंगी।

शहर में कई और वीवीआईपी

देव दीपावली के दिन शहर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के अलावा और भी कई वीवीआईपी रहेंगे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह 11:20 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से सिंगरौली चले जाएंगे। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सुबह 8:20 बजे एयरपोर्ट आएंगे। यहां सेे गाजीपुर रवाना हो जाएंगे।

तुलसीघाट पर 'काशी आओ प्रवासी' का कट आउट प्रवासियों का स्वागत करेगा। घाटों को दीपों से सजाए जाने के साथ ही सांस्कृतिक विरासतों और धरोहरों की भी झलक दिखेगी। यहां बनारस के साथ-साथ बहरीन से आए कलाकार अनिल कुमार ने कूंची से ही मणिकर्णिका, जलासेन, सिंधिया घाट आदि की अलौकिक आकृति उकेरी है।

प्रो. विजयनाथ मिश्रा के निर्देशन में चल रही कलाकार सैलानियों-दर्शनार्थियों के साथ ही गंगा आरती, मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं का दृश्य उकेरने में लगे हैं। प्रो. मिश्रा ने बताया कि इस बार काशी आओ प्रवासी पर 22 फीट ऊंचा लोगो आकर्षण का केंद्र होगा।

होटल लॉज और नाव की बुकिंग फुल

देव दीपावली पर सभी होटल और लॉज फुल हो चुके हैं। नावों की बुकिंग बंद हो गई। जो नाव चार सौ पांच में मिल जाते थे वे चार से पांच हजार में मिलेंगे। जिन लोगोें ने बड़ी नाव बुक कराई है उसकी कीमत 20 से 25 हजार रुपये है। 

भदैनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर की ओर से जैन घाट पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें जैन घाट को 5100 दीपों से सजाया जाएगा। यह जानकारी प्रबंधक सुरेंद्र जैन ने दी है। शिवानी सेवा समिति की ओर से लाल घाट पर दीपावली पर दीपक जलाया जाएगा। वहीं तुलसी घाट पर भी देव दीपावली पर विशेष आयोजन होगा। जहां केन्द्रीय बाह्मण महासभा की ओर से 2000 दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed