फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2025 Drones and AI providing security at Ganga Ghat in Kashi

देव दीपावली 2025: काशी में गंगा घाटों पर ड्रोन और एआई से सुरक्षा, 2576 कैमरे से 24 घंटे होगी शहर की निगरानी

Mon, 03 Nov 2025 12:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Nov 2025 12:39 PM IST
सार

वाराणसी में देव दीपावली को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। यहां गंगा घाटों पर ड्रोन और एआई से सुरक्षा होगी। 400 मीटर की ऊंचाई से चार किलोमीटर के रेडियस में टीथर्ड ड्रोन तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2025 Drones and AI providing security at Ganga Ghat in Kashi
ganga ghat varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: देव दीपावली पर अर्धचंद्राकार गंगा घाटों पर दुनिया भर से उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा जल, थल और नभ से भी होगी। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा की दिशा में एआई तकनीक आधारित सिस्टम और ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। शहर भर में 2576 कैमरों से 24 घंटे निगरानी होगी। इसे काशी इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से लगातार मॉनिटर किया जाएगा।

विज्ञापन


गंगा की लहरों पर जल पुलिस, एनडीआरएफ, पीएसी के गोताखोरों की ओर से निगरानी और दशाश्वमेध, गोदौलिया, अस्सी घाट पर ‘टीथर्ड ड्रोन’ की विशेष तैनाती की जाएगी। ये ड्रोन 400 मीटर की ऊंचाई से 4 किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे निगरानी कर सकेंगे। गंगा घाटों पर पुलिस, पीएसी मुस्तैद होगी।
विज्ञापन


कमिश्नरेट की सीमाओं पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे और प्रमुख चौराहों पर फेस रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं। अपराधियों और संदिग्धों का डाटा सिस्टम में फीड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोदौलिया और अस्सी घाट पर ‘टीथर्ड ड्रोन’ की होगी तैनाती

डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने बताया कि सुरक्षा के लिए एआई तकनीक आधारित सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। दो स्थानों गोदौलिया और अस्सी घाट पर ‘टीथर्ड ड्रोन’ की विशेष तैनाती की जाएगी। ये ड्रोन 400 मीटर की ऊंचाई से 4 किलोमीटर के दायरे में 24 घंटे निगरानी कर सकेंगे। ये ऐसे व्यक्तियों की पहचान भी करेंगे जो लंबे समय तक किसी एक स्थान पर खड़े रहेंगे या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखेंगे।

इसे भी पढ़ें; Dev Deepawali 2025: नावों की जांच में 40 में सिर्फ पांच ही चलने योग्य मिलीं, लगाया गया निशान

बिना अनुमति नहीं उड़ा सकेंगे ड्रोन
डीसीपी क्राइम ने बताया कि गंगा घाटों पर बिना अनुमति कोई भी ड्रोन नहीं उड़ा सकेगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई होगी। पुलिस के ड्रोन इसकी निगरानी भी करेंगे। घाट किनारे जुड़े संबंधित थाना प्रभारियों को भी इस दिशा में निर्देशित किया गया है कि बिना अनुमति किसी का भी ड्रोन नहीं उड़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed