फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2024 Banks and businessmen booked 47 double decker barges in Varanasi

देव दीपावली के दीदार का क्रेज: बैंक और कारोबारियों ने बुक करा लिए 47 डबल डेकर बजड़े, छह क्रूज की भी हुई बुकिंग

Wed, 30 Oct 2024 11:08 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 30 Oct 2024 11:08 AM IST
सार

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली पर काशी के 84 घाट दीपों से जगमग होंगे। इस मौके पर अद्भुत नजारा देखने के लिए लोगों ने अभी से बुकिंग करा ली है। होटलों में कमरे, लॉज और धर्मशालाएं भी फुल हो गई हैं। इस बार देव दीपावली पर 10 लाख पर्यटक काशी आ सकते हैं। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2024 Banks and businessmen booked 47 double decker barges in Varanasi
गंगा में रंगरोगन के बाद तैयार बजड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डबल डेकर बजड़े, नाव और क्रूज में सवार होकर देव दीपावली देखने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। देसी और विदेशी पर्यटक देव दीपावली में काशी आने के लिए बुकिंग करा चुके हैं। कारोबारी घराने और बैंकों ने 60 में से 47 डबल डेकर बजड़े की बुकिंग करवा ली है। छह क्रूज की भी बुकिंग हो चुकी है।

विज्ञापन


15 नवंबर को मनाई जाएगी देव दीपावली
काशी के 84 घाटों, कुंड, पोखरों पर इस साल 15 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने का अनुमान है। 15 दिन पहले ही 92 फीसदी नावें, डबल डेकर बजड़े, क्रूज और होटल बुक हो चुके हैं। काशी के अर्धचंद्राकार घाटों की अद्भुत छटा निहारने के लिए पांच हजार होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला और लॉज की पर्यटकों ने बुकिंग कराई है।

विज्ञापन

ये क्रूज हो चुके हैं बुक
अलकनंदा क्रूज के प्रबंधक विकास मालवीय ने बताया कि चारों क्रूज बुक हो चुके हैं। कोलकाता से चलकर वाराणसी पहुंचे बंगाल गंगा क्रूज की भी बुकिंग हो चुकी है। अस्सी के शिव साहनी ने बताया कि घाट के बजड़े को निजी कारोबारियों और बैंक के प्रतिनिधियों ने साढ़े तीन लाख रुपये में बुक कराया है। ज्यादातर बजड़ों की बुकिंग एक महीने पहले ही हो गई थी। दीपोत्सव में शामिल होने बहुत से लोग ट्रेन और निजी वाहनों से काशी आएंगे। इसे ध्यान में रख रेलवे और रोडवेज प्रबंधन ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed