फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2022 CM Yogi varanasi visit to take stock of preparations for Dev Deepawali

Dev Deepawali 2022: देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लेने काशी पहुंचे सीएम योगी, दुल्हन की तरह सज रहा शहर

Sun, 06 Nov 2022 05:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Nov 2022 05:36 PM IST
सार

देव दीपावली और तमिल संगमम की तैयारियों के अलावा विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच चुकी हैं। सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक के बाद सीएम योगी बाबा विश्वनाथ के दरबार भी जाएंगे। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2022 CM Yogi varanasi visit to take stock of preparations for Dev Deepawali
वाराणसी में सीएम योगी का काफिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी की देव दीपावली पूरी दुनिया में विख्यात है। कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस महाउत्सव के दौरान काशी के सभी घाटों को लाखों दीयों से रौशन किया जाता है, जिसे देखने देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक वाराणसी पहुंचते हैं। देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन हेलीपैड से सीएम योगी का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। यहां वो देव दीपावली और तमिल संगमम की तैयारियों के अलावा विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा कालभैरव मंदिर व काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद रात में लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन

आकर्षक सतरंगी झालरों से सजे चौराहे

इधर, भव्य और दिव्य काशी की देव दीपावली को नव्य स्वरूप देने के लिए शासन-प्रशासन ने ताकत झोंक रखी है। पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। बाबतपुर से गंगा घाटों तक सजावट दिखने भी लगा है। प्रमुख चौराहों पर सतरंगी छटा लोगों को आनंदित करने लगी है। नगर निगम ने कचहरी, तेलियाबाग, संत अतुलानंद, मलदहिया, गोदौलिया, मैदागिन समेत 26 प्रमुख चौराहों को आकर्षक सतरंगी झालरों से सजा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dev Deepawali 2022 CM Yogi varanasi visit to take stock of preparations for Dev Deepawali
चेतसिंह घाट पर सजावट - फोटो : अमर उजाला

गंगा किनारे खिड़किया घाट से लेकर रविदास घाट के बीच सभी 88 घाटों के बगल के भवनों को आकर्षक झालरों से सजाया गया है। इस बार काशी के घाट, कुंड और सरोवरों पर 21 लाख दीपों की रोशनी की आभा दीप मालिकाओं का स्वर्णिम संसार रचेगी। काशी समेत देश-विदेश की जनता इस अद्भुत पलों की साक्षी बनेगी।

अस्सी घाट से सामनेघाट तक 108 स्थानों पर देव दीपावली महोत्सव

Dev Deepawali 2022 CM Yogi varanasi visit to take stock of preparations for Dev Deepawali
देव दीपावली की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन की ओर से 10 लाख दीप और काशीवासियों के सहयोग से 11 लाख दीपक जलाए जाएंगे। अस्सी घाट से सामनेघाट तक 108 स्थानों पर देव दीपावली महोत्सव होगा। काशी के पंचक्रोशी परिक्रमा पथ के तहत ग्रामीण व शहरी इलाकों में 101 स्थानों पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन पहली बार होगा। अमृत महोत्सव में 75 वर्ष पर रंगोली, चित्र, पोस्टर की सजावट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed