फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev deepawali 2021: sands across Ganges will be illuminated by three lakh lamps 5600 teachers will be on duty in varanasi

देव दीपावली: तीन लाख दीपों से जगमग होगी गंगा पार की रेती, 5600 शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी, सजेगी रंगोली

Sun, 14 Nov 2021 09:21 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 14 Nov 2021 09:21 AM IST
विज्ञापन
Dev deepawali 2021: sands across Ganges will be illuminated by three lakh lamps 5600 teachers will be on duty in varanasi
गंगा पार दीये जलाए (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विश्व की सांस्कृतिक राजधानी काशी में 19 नवंबर का दिन देव दीपावली की वजह से खास है। देव दीपावली पर काशी के घाटों के साथ गंगा पार रेती पर अलौकिक छटा बिखरेगी। इसको लेकर शासन प्रशासन की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। पर्यटन विभाग के साथ बेसिक शिक्षा विभाग भी अपनी तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


पिछले साल की ही तरह इस साल भी दीयों की टिमटिमाती रोशनी से गंगा के दोनों किनारे जगमगाएंगे। कहीं रंगोली का विहंगम नजारा होगा तो कहीं सैंड आर्ट के जरिये युवा कलाकार अपने हुनर के जरिए रत पर एक नया आकार देंगे। साज-सज्जा के लिए गंगा किनारे के इलाकों को 20 सेक्टरों में बांटा गया है। जिसमें 11 से 20 सेक्टरों की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को दी गई है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की देखरेख में गंगा पार रेती पर लगभग चार किलोमीटर के दायरे में दीप लगाए जाएंगे। तीन लाख दीपों को जलाने के लिए विभाग के 5600 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। शनिवार को विभाग की तैयारियों के लिए बीएसए की अध्यक्षता में बीएसए कार्यालय पर 20 सदस्यीय कोर कमेटी की बैठक में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें कमेटी के सदस्यों ने देव दीपावली पर गंगा पार रेत पर विभागीय योजनाओं की रंगोली बनाने की योजना पर सहमति बनी। इसके साथ ही विभाग की ओर से देव दीपावली की विस्तृत सूचनाओं के लिए एक वेबसाइट का निर्माण किया जाएगा। बैठक में सरिता राय, रविंद्र कुमार सिंह, नीलम राय, अंजू लता, रणजय सिंह, तूबा असीम आदि मौजूद रहे।

किस ब्लॉक को कौन सा सेक्टर
सेक्टर 11 चोलापुर, सेक्टर 12 काशी विद्यापीठ, सेक्टर 13 चिरईगांव, सेक्टर 14 हरहुआ, सेक्टर 15 बड़ागांव, सेक्टर 16 आराजीलाइन, सेक्टर 17 पिंडरा, सेक्टर 18 अतिरिक्त, सेक्टर 19 नगर क्षेत्र, सेक्टर 20- सेवापुरी को आवंटित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed