{"_id":"618ba147e220c601f0244d2d","slug":"dev-deepawali-2021-preparations-begin-rooms-being-booked-not-empty-booking-of-boats-on-ghats-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली 2021: वाराणसी में तैयारियां शुरू, बुक हो रहे कमरे, खाली नहीं बजड़े, घाटों पर नावों की हो रही बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली 2021: वाराणसी में तैयारियां शुरू, बुक हो रहे कमरे, खाली नहीं बजड़े, घाटों पर नावों की हो रही बुकिंग
Wed, 10 Nov 2021 04:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 10 Nov 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
देव दीपावली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ के साथ ही देव दीपावली की तैयारियां शुरू हो गई है। घाटों की सजावट के लिए मिट्टी हटाई जा रही है। बाहर से आने वाले पर्यटकों ने छोटे-बड़े होटलों में कमरा बुक कर लिया है। वहीं, नाव और बजड़ों की बुकिंग शुरू हो गई है। खास बात यह है कि नावों की घाटों के अनुसार बुकिंग हो रही है। जिन घाटों पर विशेष सजावट होती है वहां दाम अधिक है।
विज्ञापन
होटल संचालक गोकुल शर्मा ने बताया कि अस्सी से लेकर दशाश्वमेध तक के सभी होटल और लॉज बुक हो चुके हैं। 19 नवंबर को देव दीपावली है। बड़े होटलों में भी कमरे कम ही बचे हैं। 18 और 19 नवंबर के लिए ऑनलाइन डिमांड भी है। पर्यटक ऑनलाइन माध्यम से 300 से अधिक बजड़े और नाव बुक कर चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें दक्षिण भारतीय, लखनऊ, दिल्ली के लोग ज्यादा हैं। उधर, देव दीपावली में आने वाले लोगों की लिस्ट बनाकर एलआईयू जानकारी जुटा रही है। नाव का संचालन करने वाले विकास साहनी, भरत साहनी, अजय साहनी ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से अभी तक तीन सौ से अधिक नाव और बजड़े बुक हो चुके हैं। बाबू साहनी ने बताया कि चार से पांच परिवार मिलकर 10 से 12 हजार में बुक कर रहे हैं।
विज्ञापन