{"_id":"68caaa213d9bdd15580e3611","slug":"dev-deepawali-1-6-million-diyas-will-illuminate-kashi-ghats-ponds-and-lakes-preparations-world-famous-event-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली: 16 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट, कुंड और सरोवर; विश्व प्रसिद्ध आयोजन की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली: 16 लाख दीयों से रोशन होंगे काशी के घाट, कुंड और सरोवर; विश्व प्रसिद्ध आयोजन की तैयारी शुरू
Wed, 17 Sep 2025 06:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 17 Sep 2025 06:02 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रमुख घाटों पर सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, संबंधित संस्थाओं को उनके कार्यों को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर हुई सजावट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dev Diwali 2025: विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली पर काशी के 84 घाटों पर 16 लाख दीये जलाए जाएंगे। एक लाख गोबर के दीयों को शामिल किया जाएगा। देव दीपावली पर जिले के सभी चौक चौराहों और सार्वजनिक भवनों को झालर से सजाने के अलावा कूंड, पोखरे और सरोवरों पर दीपोत्सव होगा। पांच नवंबर को विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली मनाई जाएगी।
विज्ञापन
काशी के सभी घाट दीयों और झालरों की रोशनी से सराबोर होंगे। राजघाट, नमो घाट से लेकर सामने घाट और गंगा उस पार रामनगर के घाट और कुंड रोशनी में जगमग होंगे।
विज्ञापन
पर्यटन विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। देव दीपावली पर स्थानीय समितियों, प्रशासन और काशी वासियों की ओर से दीये जलाए जाते हैं। 11 लाख दीये जिला प्रशासन की ओर से जबकि पांच लाख दीपक आम लोगों के सहयोग से जलाए जाएंगे। गंगा महोत्सव में होने वाले सभी कार्यक्रम शाम 5 बजे से लेकर देर रात तक कराए जाएंगे। नमो घाट से लेकर अस्सी घाट के बीच अलग-अलग घाटों पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन
निर्धारित लेन में ही चलेंगी नावें : लाइफ जैकेट पहने बगैर कोई भी व्यक्ति नाव पर नहीं बैठेगा। नाव की क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठेगी। देव दीपावली पर नावों के आवागमन के लिए निर्धारित रूट पर ही नौका संचालन होगा।